गर्मियों में जरूर पिएं नारियल पानी, पेट को मिलेगी ठंडक और हीट स्ट्रोक से होगा बचाव - CGKIRAN

गर्मियों में जरूर पिएं नारियल पानी, पेट को मिलेगी ठंडक और हीट स्ट्रोक से होगा बचाव


गर्मी के दिनों में जब लोग घर से निकलते हैं तो भीषण गर्मी के कारण गला सूखने लगता है. कई बार लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, इसलिए गर्मियों में अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. यही वजह है कि इस मौसम में फलों, हरी सब्जियों और जूस का सेवन करने की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं. गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है. यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. नारियल पानी गर्मी के मौसम में मौसमी बीमारियों के लिए रामबाण है. नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसे पीने से पाचन और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। नारियल पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर में मौजूद सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। खासकर, गर्मियों में नारियल पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

 डिहाइड्रेशन से बचाए

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है। इसकी वजह से चक्कर आने और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। नारियल पानी में पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। इसलिए गर्मियों में रोज सुबह एक गिलास नारियल पानी जरूर पिएं। अगर आप रोजाना नारियल पानी पिएंगे, तो इससे पानी की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होगा।

स्किन के लिए फायदेमंद

गर्मियों में धूप और पसीने की वजह से त्वचा संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। नारियल पानी पीने से स्किन हाइड्रेट होती है और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। नारियल पानी पीने से त्वचा की चमक भी कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप रोज सुबह नारियल पानी पिएंगे तो इससे स्किन हेल्दी बनी रहेगी और निखार भी आएगा।

 शरीर को एनर्जेटिक बनाए

गर्मियों में ज्यादातर लोगों को लो बीपी की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से थकान और सुस्ती बनी रहती है। ऐसे में नारियल का पानी जरूर पिएं। नारियल पानी में प्राकृतिक शर्करा और खनिज होते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। रोज सुबह नारियल पानी पीने से शरीर एनर्जेटिक रहता है और थकान-कमजोरी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

 एसिडिटी से छुटकारा

गर्मियों में एसिडिटी की वजह से पेट और सीने में जलन होने लगती है। इस मौसम में पेट फूलने की समस्या (ब्लोटिंग) भी हो जाती है। ऐसे में नारियल पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। नारियल पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है और ब्लोटिंग से छुटकारामिलता है। नारियल पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-अपच, गैस और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। 

वजन कम करता है

 नारियल पानी में फैट की मात्रा बहुत कम होती है. यह पूरे दिन आपको तरोताजा महसूस कराता है. यही वजह है कि मोटापे से ग्रसित लोगों को नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है. 

हड्डियों की मजबूती

नारियल पानी हड्डी से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों में फायदा पहुंचाता है. नारियल पानी में कैल्शियम मौजूद होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में काफी असरदार होता है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads