रायपुर में आज आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला - CGKIRAN

रायपुर में आज आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला


नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू बनाम कोलकता नाईट राइडर्स का मैच खेला जाएगा। इसके लिए आने वाले दर्शकों के सुगम सुरक्षित आवागमन तथा खिलाड़ियों के सुरक्षित यातायात हेतु यातायात पुलिस ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडराने लगा है। लगातार बदलते मौसम और बादलों की आवाजाही को देखते हुए मैच प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. यदि बारिश तेज हुई तो खेल में रुकावट आ सकती है जिससे क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ गई है।

अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना

इस सीजन में मई में पारा 41 डिग्री पर आ गया। हालांकि यह सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। उमस ने लोगों को परेशान किया। आज बुधवार को अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल मैच प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन पारा 42 डिग्री के आसपास रहेगा। अंधड़ दोपहर बाद चलने की संभावना है। प्रदेश में 13 से 16 मई तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़ चल सकती है। हालांकि इस दौरान बाकी इलाकों में अगले चार दिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बावजूद रायपुर में लू चलने की संभावना कम है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads