आत्मानंद स्कूलों में निकली भर्ती से युवाओं में बढ़ी उम्मीद , 57 पदों पर होगी भर्ती
बलौदाबाजार जिले के 16 अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों के लिए वैकेंसी निकली है. 57 पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जून 2026 दोपहर 12 बजे तक गूगल लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है.
किन-किन स्कूलों में कितने पद?
भर्ती प्रक्रिया जिले के 16 अलग-अलग विद्यालयों में की जाएगी. इनमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, व्यायाम शिक्षक और प्रधान पाठक जैसे पद शामिल हैं.
बलौदाबाजार विद्यालय में
सहायक शिक्षक- 1 पद
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला- 1 पद
भाटापारा विद्यालय में
शिक्षक गणित- 1 पद
पलारी विद्यालय में
व्याख्याता भौतिक- 1
शिक्षक अंग्रेजी- 1
शिक्षक हिन्दी- 1
सहायक शिक्षक अंग्रेजी- 2
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला- 2
कसडोल विद्यालय में- प्रधान पाठक प्राथमिक शाला- 1 शिक्षक विज्ञान- 1
सिमगा विद्यालय में- शिक्षक सामान्य विज्ञान- 1, सहायक शिक्षक- 2
लवन विद्यालय में- व्याख्याता भौतिक- 1, व्यायाम शिक्षक- 1
सुहेला विद्यालय में- सहायक शिक्षक- 1
अर्जुनी विद्यालय में- सहायक शिक्षक- 1, व्यायाम शिक्षक- 1
सेल विद्यालय में- शिक्षक कम्प्यूटर- 1, सहायक शिक्षक- 1
छेरकापुर विद्यालय में- सहायक शिक्षक- 1
हथबंद विद्यालय में- शिक्षक विज्ञान- 1, शिक्षक अंग्रेजी- 1, सहायक शिक्षक- 1
निपानिया विद्यालय में- शिक्षक अंग्रेजी- 1, सहायक शिक्षक- 4
लाहोद विद्यालय में- व्याख्याता भौतिक- 1, शिक्षक अंग्रेजी- 1, सहायक शिक्षक- 4
ओड़ान विद्यालय में- व्याख्याता भौतिक- 1, शिक्षक अंग्रेजी- 1, सहायक शिक्षक- 4
सोनाखान विद्यालय में- व्याख्याता रसायन- 1, शिक्षक अंग्रेजी- 1, सहायक शिक्षक- 5
करहीबाजार विद्यालय में- व्याख्याता भौतिक- 1,व्याख्याता गणित- 1,शिक्षक अंग्रेजी- 1,सहायक शिक्षक- 2
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे. उम्मीदवारों को गूगल लिंक के माध्यम से 15 जून 2026, दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें. बलौदाबाजार जिला वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है.
क्या होगी योग्यता?
हालांकि हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, लेकिन सामान्य तौर पर संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, डीएलएड या अन्य आवश्यक प्रशिक्षण अनिवार्य रहेगा. व्याख्याता और विषय शिक्षक पदों के लिए विषय विशेष में दक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया पर रहेगी नजर
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी. मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और अनुभव जैसे पहलुओं को चयन में महत्व दिया जा सकता है.
