सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत - CGKIRAN

सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत


बेल, एक ऐसा पेड़ है जिसका हर भाग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. बेल का हिंदूओं के लिए धार्मिक महत्व भी है. इसकी पत्तियां भगवान शंकर को चढ़ाई जाती हैं. गर्मियों का मौसम चल रहा है. गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. लेकिन पानी की पूर्ति के लिए कई फलों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. और उन्हीं में से एक है बेल. बेल गर्मियों का मौसमी फल है. बेल के शरबत के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. बेल में टैनिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं. इतना ही नहीं बेल के शरबत के सेवन से कब्ज, बवासीर, डायरिया जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है. बेल में एंटी-फंगल, एंटी-पैरासाइट गुण होते हैं जो कि डाइजेशन के लिए अच्छे माने जाते हैं. 

 पेटः

बेल का शरबत पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार माना जाता है. बेल का शरबत पीने से आपको गैस, कब्ज और अपच की समस्या में आराम मिल सकता है. 

वजनः

मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो बेल का शरबत पिएं. बेल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसके शरबत को पीने से वजन को तेजी से घटाया जा सकता है.

 डिहाइड्रेशनः

गर्मियों के मौसम में बेल के शरबत का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती. इसके अलावा ये डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्या से भी बचाने में मदद कर सकता है. 

 हाई ब्लड प्रेशरः

बेल के शरबत के सेवन से हाई ब्लड और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें लिपिड प्रोफाइल और ट्राइग्लिसेराइड्स को कंट्रोल करने की क्षमता है. जो हाई ब्लड और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं.

डायबिटीजः

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. आपको बता दें कि बेल के शरबत का सेवन करने से भी डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. क्योंकि बेल में लैक्सेटिव्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है. 

यह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है.अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads