रायपुर में लगेगा पहला ‘ग्रेन एटीएम’, राशनकार्डधारियों को लाइन लगाने से मिलेगी राहत - CGKIRAN

रायपुर में लगेगा पहला ‘ग्रेन एटीएम’, राशनकार्डधारियों को लाइन लगाने से मिलेगी राहत


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब बैंक एटीएम की तरह ही एक ऐसा एटीएम लगने जा रहा है, जिससे राशन कार्डधारकों को राशन मिलेगा. इसके लिए रायपुर के मोतीबाग में केंद्र सरकार की टीम ने जगह भी देख ली है और कुछ ही दिन में यहां ATM लग जाने के बाद लोग यहां से अपना राशन ले सकेंगे. इस ATM मशीन में लाभार्थी को अपना राशन कार्ड नंबर डालना होगा या आधार आधारित बायोमेट्रिक (अंगूठा) लगाना होगा. जिसके बाद स्क्रीन पर अनाज की मात्रा दिखाई देगी और मशीन से निर्धारित मात्रा में चावल या शक्कर सीधे थैले में गिर जाएगा. इस पूरी प्रोसेस में एक मिनट से भी कम का समय लगेगा.

ग्रेन एटीएम: सुविधा और पारदर्शिता का नया विकल्प

ग्रेन एटीएम योजना सिर्फ तकनीकी सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम जनता के लिए राशन वितरण में सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का एक नया विकल्प भी साबित हो सकती है। इससे न केवल भ्रष्टाचार और हेराफेरी की संभावना कम होगी, बल्कि लाभार्थियों को तेज और भरोसेमंद सेवा भी मिलेगी। अब यह देखना बाकी है कि पायलट प्रोजेक्ट रायपुर में कितनी सफलता हासिल करता है और इसे पूरे प्रदेश में कब तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

राशन की कालाबाजारी रुकेगी

रायपुर के खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्य में पहली बार राशन एटीएम लगने जा रहा है. इसके लिए जगह का चयन करके मुख्यालय को सूचित किया गया है. इसका उद्देश्य लोगों को सहूलियत देना है. जिस तरह एटीएम से पैसा निकालते हैं, ठीक उसी तरह राशन कार्ड के माध्यम से और आधार कार्ड के जरिए हितग्राही अपना राशन निकाल सकते हैं. इससे राशन की कालाबाजारी भी रुकेगी और राशन वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच सकेगा.


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads