रायपुर के कला केंद्र में समर कैंप का आयोजन, बच्चों को मिलेंगे सीखने के नए मौके - CGKIRAN

रायपुर के कला केंद्र में समर कैंप का आयोजन, बच्चों को मिलेंगे सीखने के नए मौके


राजधानी रायपुर के कला केंद्र में गर्मी की छुट्टियों को उपयोगी और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से 'समर कैंप 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रशिक्षण देकर उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाएगा।

कलेक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी। आयोजकों का मानना है कि इससे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और उनमें आत्मविश्वास के साथ रचनात्मक सोच विकसित होगी।

समर कैंप को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 15 से 30 अप्रैल, दूसरा 1 से 15 मई और तीसरा 16 से 30 मई तक चलेगा। सभी कक्षाएं रोजाना सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक संचालित होंगी। कैंप में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 110 रुपये और प्रशिक्षण शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। सीमित सीटों को देखते हुए अभिभावकों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की गई है। यह आयोजन जीई रोड स्थित इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे स्थित कला केंद्र परिसर में होगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभिभावक 9109029034 एवं 9669039034 पर संपर्क कर सकते हैं।

कला केंद्र रायपुर में पहले से ही विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां हर आयु वर्ग के लोग अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर पा रहे हैं। यह केंद्र शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads