दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट, ग्रामीण खेलों को मिलेगा बढ़ावा - CGKIRAN

दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट, ग्रामीण खेलों को मिलेगा बढ़ावा


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 22 अप्रैल को खास माहौल देखने को मिलेगा, जब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ यहां पहुंचेंगे। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर जल्द ही सपरिवार छत्तीसगढ़ आने वाले हैं. वह 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह अबूझमाढ़ से सटे इंद्रावती नदी के तटीय इलाके में बसे ग्राम छिंदनार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरे की सबसे खास बात यह होगी कि सचिन खुद बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ जाता है।

यह पहल सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के माध्यम से की जा रही है, जो लंबे समय से दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। खासतौर पर उस समय यह प्रयास शुरू किया गया था, जब बस्तर क्षेत्र नक्सल समस्या से जूझ रहा था। अब हालात बेहतर होने के बाद सचिन का यह दौरा स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

हाल ही में फाउंडेशन की टीम ने भी छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। डॉ. अंजली तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने दौरे के दूसरे दिन बिलासपुर में गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया. इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत कर उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को समझा. उन्होंने यहां भी फुलवारी केंद्र और बालवाड़ी पहुंचकर आदिवासी बच्चों से मुलाकात की थी. साथ ही बच्चों के रहन-सहन, खान-पान और वन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को लेकर स्थानीय समिति के सदस्यों से विस्तृत चर्चा भी की थी. इस दौरान उन्होंने मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के पास स्थित दूरस्थ गांवों में जाकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads