सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, अब तक 9 मौतें
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर का ट्यूब फटने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है. हादसे में कई मजदूर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है.छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघनतराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. बॉयलर का ट्यूब फटने से पहले 3 मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आई, लेकिन बाद में मौत का आंकड़ा 9 पहुंच गया. एसपी ने कुछ इसकी पुष्टि की है. हादसे में कई मजदूर झुलस गए हैं. अचानक हुए इस हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.
एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि बॉयलर का ट्यूब फटने से हादसा होने की जानकारी समाने आई है. हादसे में शुरुआत में तीन मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन अब तक 9 मजदूरों की मौत हो गई है. कई मजदूर अब भी अंदर फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल, साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता. घायलों और मौत का आंकड़े बढ़ सकता है.
40-45 मजदूर कर रहे थे काम
बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ. उस समय 40-50 मजदूर वहां काम कर रहे थे. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, मजदूर बचने के लिए भागने लगे.घटना की सूचना पर पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को तत्काल इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.
घटना के बाद से प्लांट में अफरा तफरी
पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद मजदूरों में अफरा तफरी मच गई. सभी मजदूर बाहर निकल आए. प्लांट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं. घायल मजदूरों का इलाज जारी है. बॉयलर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ. इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. जांच के बाद ब्लास्ट के कारणों का पता चल सकेगा.
