सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, छत्तीसगढ़ के नेताओं ने किया नमन - CGKIRAN

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, छत्तीसगढ़ के नेताओं ने किया नमन


मखमली आवाज की मल्लिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. इलाज के लिए आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बीते दिनों भर्ती कराया गया था. उनके निधन से जहां बॉलीवुड सदमें में है, वहीं देशभर में शोक की लहर है. आशा ताई के निधन की खबर सुनते ही छत्तीसगढ़ के लोग भी दुखी हैं. लोगों को ये विश्वास नहीं हो रहा है कि अब वो उनके बीच नहीं हैं. आशा भोसले के निधन पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दुख जताया है. सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कई नेताओं ने आशा भोसले को नमन किया.

सीएम साय ने आशा ताई को श्रद्धांजलि दी

सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है.अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया. उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा. मां वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

रमन सिंह ने जताया शोक, कहा-गीत संगीत में उनका योगदान अदभुत

डॉ रमन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, अपने मधुर स्वरों से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाने वाली सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके गीतों ने हर वर्ग और हर पीढ़ी के हृदय को स्पर्श किया है. संगीत क्षेत्र में उनका अद्वितीय योगदान आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें.

अपने मधुर स्वरों से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाने वाली सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

संगीत के स्वर्णिम युग का अंत

आशा भोसले के निधन पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि संगीत जगत की महान स्वर-सम्राज्ञी आशा भोंसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनकी मधुर आवाज़, भावनाओं से भरी गायकी और अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा ने भारतीय संगीत को विश्वभर में नई ऊंचाइयां दीं और करोड़ों दिलों में अमिट छाप छोड़ी.उनका निधन सिर्फ एक कलाकार की विदाई नहीं, बल्कि संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत है. उनकी कमी संगीत जगत में हमेशा महसूस की जाएगी.ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल दें.

संगीत जगत की महान स्वर-सम्राज्ञी आशा भोंसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी मधुर आवाज़, भावनाओं से भरी गायकी और अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा ने भारतीय संगीत को विश्वभर में नई ऊँचाइयाँ दीं और करोड़ों दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया नमन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने शोक संदेश में लिखा, स्वर-कोकिला, पद्म विभूषण से अलंकृत देश की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी के निधन का दुखद और पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है. उनके जाने से संगीत जगत को एक ऐसी अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं. आशा जी पर मां सरस्वती की बड़ी कृपा रही है, उन्होंने अपनी अद्भुत आवाज़ और विलक्षण प्रतिभा के बल पर दशकों तक हर पीढ़ी के श्रोताओं के हृदय में विशेष स्थान बनाया और भारतीय संगीत को विश्व पटल पर ऊँचाइयाँ प्रदान कीं. आशा जी के स्वर सदा अमर रहेंगे. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें.

स्वर-कोकिला, पद्म विभूषण से अलंकृत देश की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी के निधन का दुखद और पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। उनके जाने से संगीत जगत को एक ऐसी अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं।

टीएस सिंहदेव ने जताया दुख

पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीट में कहा, महान गायिका आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. अपनी अद्वितीय आवाज़ और बहुमुखी प्रतिभा से उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया और पीढ़ियों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया. उनका योगदान अमूल्य है और सदैव स्मरणीय रहेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें.

अजय चंद्राकर ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय संगीत जगत की महान विभूति, स्वर कोकिला आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है.सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई आवाज़ से भारतीय सिनेमा और संगीत को नई ऊंचाइयां देने वाली 'आशा ताई' का जाना पूरे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनकी बहुमुखी गायकी और ऊर्जा हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

कला जगत के लिए बड़ी क्षति- केदार कश्यप

केदार कश्यप ने एक्स पर पोस्ट कर आशा भोसले के निधन को दुखद बताया है. उन्होंने लिखा कि भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उनके सुरों की मिठास सदैव हम सभी देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगी.उनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है.


Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads