'एक दो दिनों में सामान्य हो जाएगी गैस की आपूर्ति', सीएम विष्णुदेव साय का दावा, कहा- LPG की कमी नहीं - CGKIRAN

'एक दो दिनों में सामान्य हो जाएगी गैस की आपूर्ति', सीएम विष्णुदेव साय का दावा, कहा- LPG की कमी नहीं


छत्तीसगढ़ में भी गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं तो सर्वर डाउन होने के कारण लोगों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। एक दो दिनों में गैस की आपर्ति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।  लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई वास्तविक कमी नहीं है। इस संबंध में फैल रही बातें पूरी तरह से अफवाह हैं। उन्होंने बताया कि दो जहाज ईरान से इंडिया के लिए रवाना हो चुके हैं। संभावना है कि वे एक-दो दिनों में पहुंच जाएंगे। इसके बाद आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सरकार किसी भी स्थिति में लोगों को परेशान नहीं होने देगी। यदि कहीं थोड़ी बहुत कमी दिखाई देती है, तो उसे जल्द ठीक कर लिया जायेगा।

गैस सिलेंडर की परेशानी को लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए सीएम साय ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस वजह से जनता में और ज्यादा अफवाहें फैल रही हैं। वास्तविकता ये है कि राज्य में गैस की कोई किल्लत नहीं है।

छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। राज्य में 700 से ज्यादा सिलेंडरों को जब्त किया गया है। कई गैस एजेंसी के बाहर गैस नहीं के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। इस वजह से आम जनता को परेशानी हो रही है। गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं, तो सर्वर डाउन होने के कारण लोगों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। 

 सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता सामान्य है और सरकार आमजन तक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, सुशासन सरकार जनता को आवश्यक सुविधाएं बिना किसी रुकावट के उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads