गर्मी आते ही बच्चों में बढ़ जाता है डिहाइड्रेशन का खतरा, लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट - CGKIRAN

गर्मी आते ही बच्चों में बढ़ जाता है डिहाइड्रेशन का खतरा, लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट


मार्च की गर्मी शुरू होते ही  इसके साथ ही देश भर के कई राज्यों में दिन में तेज गर्मी पड़ने लगी है. कई जगहों पर दोपहर में तापमान काफी बढ़ जाता है, और इस बढ़ती गर्मी से लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं. बढ़ती गर्मी की वजह से डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.गर्मी के मौसम में बच्चों में डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है.बच्चे स्वभाव से ही चंचल और सक्रिय होते हैं। वे दिनभर खेल-कूद और मस्ती में इतने व्यस्त रहते हैं कि शरीर की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाते। खासकर गर्मी या धूप में खेलने के दौरान शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है, जिससे पानी की कमी हो सकती है। लेकिन बच्चे अक्सर प्यास लगने का संकेत नहीं समझते और पानी पीना भूल जाते हैं। इसलिए उनमें पानी की कमी जल्दी हो जाती है. यह लापरवाही धीरे-धीरे डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है। इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे समय-समय पर बच्चों को पानी पीने की याद दिलाएं और तरल पदार्थों का सेवन करवाते रहें। अगर समय रहते इसके संकेत पहचान लिए जाएं, तो कई शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में डिहाइड्रेशन बच्चों के लिए खास तौर पर खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनका शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी पानी खोता है।सही देखभाल और समय पर इलाज से बच्चों को डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखा जा सकता है.

लक्षण दिखें तो तुरंत समझें खतरा

 मुंह और होंठों का सूखना

यदि बच्चे के होंठ बार-बार सूख रहे हैं या जीभ पर नमी नहीं है, तो यह पानी की कमी का पहला संकेत हो सकता है। ऐसा महसूस होने पर आप बच्चे को पानी या अन्य पेय पदार्थों देकर पानी की पूर्ति करें। अगर बच्चे में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कम पेशाब आना

पेशाब का रंग भी शरीर में पानी की कमी का संकेत देता है। ऐसे में यदि बच्चा सामान्य से कम बार पेशाब कर रहा है या उसका रंग गाढ़ा पीला हो गया है, तो यह डिहाइड्रेशन का स्पष्ट संकेत है। इसलिए आप उसके पेशाब जाने पर और उसके रंग पर ध्यान जरूर दें। अगर बच्चे का पेशाब कम आ रहा है, तो खास उसे पानी समय-समय पर पिलाते रहें।

 आलस और चिड़चिड़ापन

अगर आज बच्चा आलस दिखा रहा है। एक ही जगह बैठा है और चिड़चिड़ा महसूस कर रहा है टोज यह भी पानी की कमी का एक संकेत है। शरीर में पानी की कमी से बच्चे सुस्त हो सकते हैं और सामान्य से अधिक चिड़चिड़े व्यवहार कर सकते हैं। खासतौर पर अगर गर्मियों के दिनों में ऐसे लक्षण महसूस होने लगे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

 आंखों का धंसना व कम आंसू आना

डिहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे आंखें अंदर की ओर धंसी हुई दिखाई देती हैं। इसके अलावा, जब बच्चा रोता है तो आंसू कम निकलते हैं या बिल्कुल नहीं आते। यह एक गंभीर संकेत है कि शरीर को तुरंत तरल की जरूरत है। ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए।

 चक्कर आना या सिरदर्द

जब बच्चों के शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है, तो मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता। इससे उन्हें हल्के चक्कर या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बच्चों में जल्दी होता है डिहाइड्रेशन

छोटे बच्चों के शरीर का लगभग दो-तिहाई हिस्सा पानी से बना होता है, इसलिए उनमें पानी की कमी जल्दी हो जाती है. अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो बच्चे जल्दी कमजोर पड़ जाते हैं और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ सकती है.

धूप में ज्यादा रहने से बढ़ता है खतरा

तेज धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे पानी की कमी हो जाती है. इसलिए बच्चों को दोपहर में बाहर खेलने से रोकें और उन्हें बार-बार पानी या तरल पदार्थ देते रहें.

पेशाब का रंग भी देता है संकेत

अगर बच्चा कम या गाढ़ा पेशाब कर रहा है, तो यह भी डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत बच्चे को पानी, जूस या ORS देना चाहिए. हालत गंभीर लगे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

कपड़ों का भी रखें ध्यान

गर्मी में बच्चों को ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनाएं. गहरे रंग के कपड़े गर्मी ज्यादा सोखते हैं, जिससे शरीर जल्दी गर्म हो जाता है. हल्के और आरामदायक कपड़े बच्चों को ठंडा रखने में मदद करते हैं. 

यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। 




Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads