आरटीई के पंजीयन13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का किया जाएगा आवंटन - CGKIRAN

आरटीई के पंजीयन13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का किया जाएगा आवंटन


आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्रों का पंजीयन जारी है। पंजीयन की प्रक्रिया 16 फरवरी से जारी है। आरटीई पोर्टल की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 15 दिन में 16 हजार 500 से ज्यादा आवेदन प्रवेश के लिए प्राप्त हो चुके हैं। सत्र 2026-27 के लिए जारी प्रवेश प्रक्रिया में पहली कक्षा में आरटीई के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए 31 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। आरटीई के तहत राज्य के 6850 स्कूलों में प्रवेश दिए जाएंगे। रायपुर में 825 प्राइवेट स्कूलों में 3089 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे। जो आकड़ा पिछले साल से कम है। जानकारी के अनुसार, आरटीई सीटों का निर्धारण यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज पिछले वर्ष की कक्षा पहली की प्रविष्ट संख्या के आधार पर किया जा रहा है।

13 से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का आवंटन

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए अभी छात्र पंजीयन जारी है, जो 31 मार्च तक चलेगा। फिर नोडल वेरिफिकेशन के बाद 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का आवंटन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को 1 मई से 30 मई तक प्रवेश लेना होगा। द्वितीय चरण की प्रक्रिया के तहत नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन 8 जून से 20 जून तक होंगे।              फिर सीट प्रकटीकरण के बाद छात्र पंजीयन शुरू होंगे, जो 1 जुलाई से 11 जुलाई तक किए जा सकेंगे। फिर नोडल वेरिफिकेशन के बाद लाॅटरी व आवंटन 27 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। स्कूल में दाखिला 3 अगस्त से 17 अगस्त तक लेना होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads