डिजिटल इंडिया के दौर में अब आधार कार्ड भी 'स्मार्ट' हो गया - CGKIRAN

डिजिटल इंडिया के दौर में अब आधार कार्ड भी 'स्मार्ट' हो गया


भारत में डिजिटल पहचान को और सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप का नया और ज्यादा सुरक्षित है UIDAI का यह नया Aadhaar ऐप और mAadhaar ऐप एक-दूसरे के पूरक हैं लेकिन उनके उद्देश्य अलग हैं. नया Aadhaar ऐप डिजिटल ID दिखाने और फैमिली मैनेजमेंट के लिए है, जबकि mAadhaar ऐप डॉक्यूमेंट डाउनलोड, वर्चुअल ID जनरेट करने और फिजिकल कार्ड ऑर्डर करने के लिए उपयोग होता है. नया ऐप रोजमर्रा के उपयोग के लिए बनाया गया है ताकि यूजर्स कहीं भी अपनी पहचान आसानी से साबित कर सकें, वहीं mAadhaar सरकारी या संस्थागत जरूरतों के लिए औपचारिक डॉक्यूमेंट डाउनलोड की सुविधा देता है. 

यूजर्स के लिए कितनी सुरक्षित है यह ऐप

UIDAI ने बताया कि नया Aadhaar ऐप डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें बायोमेट्रिक लॉक, फेस स्कैन और सिक्योरिटी PIN जैसी मल्टी-लेयर ऑथेंटिकेशन सुविधा दी गई है. यूजर्स यह तय कर सकते हैं कि वे वेरिफिकेशन के दौरान कौन-सी जानकारी शेयर करना चाहते हैं. यह ऐप पूरी तरह एन्क्रिप्टेड है और UIDAI के सर्वर पर ही डेटा सुरक्षित रहता है.

आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए अब उसे लैमिनेट कराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल इंडिया के दौर में अब आपका आधार कार्ड भी 'स्मार्ट' हो गया है. UIDAI की मदद से अब सीधे आपके घर पर पॉलीविनाइल क्लोराइड से बना आधार कार्ड आसानी से मंगवाया जा सकता है. ये कार्ड न सिर्फ पानी में खराब होने से बचता है, बल्कि इसमें होलोग्राम और माइक्रो टेक्स्ट जैसे शानदार सुरक्षा फीचर्स भी मिलते हैं. साथ ही यह पूरे देश में आइडेंटी वेरिफिकेशन के लिए वैलिड माना जाता है. इसके अलावा यह क्रेडिट कार्ड के साइज का होता है, जिससे इसे कैरी करना बेहद आसान है.  इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं. 

PVC आधार कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें?

Aadhaar PVC कार्ड मंगवाने का प्रोसेस बहुत ही ज्यादा आसान है और इसे आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं. 


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads