कांग्रेस ने भूपेश बघेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, असम का बनाया पर्यवेक्षक - CGKIRAN

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, असम का बनाया पर्यवेक्षक


विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है.  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल पर कांग्रेस ने बड़ा भरोसा जताया है। भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है। कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार आधी-अधूरी लड़ाई नहीं लड़ेगी. भूपेश बघेल को एक ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है, जिसने छत्तीसगढ़ में BJP के मजबूत किले को ढहाकर सत्ता छीनी थी. अब वही मॉडल असम में दोहराने की तैयारी है.  चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी ने अपने सबसे भरोसेमंद और आक्रामक चेहरों को मैदान में उतार दिया है.इससे पहले कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा सभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया था।

कांग्रेस ने भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार और बंधु तर्की को असम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया। भूपेश बघेल अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं और उनके पास पंजाब का प्रभार है। भूपेश बघेल को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। असम में अभी बीजेपी की सरकार है। वहां से हेमंत बिस्वा शर्मा मुख्यमंत्री हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्तियां शुरू कर दी है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल पर भरोसा जताया है। भूपेश बघेल पर कांग्रेस ने भरोसा करते हुए 2023 के लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव से टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

टीएस सिंहदेव को भी जिम्मेदारी

इससे पहले कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को भी को जिम्मेदारी सौंपी थी। साल 2026 में तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने उम्मीदवार चयन की अहम प्रक्रिया के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

विधानसभा चुनाव 2026

साल 2026 में देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads