रसोई गैस हुई महंगी, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतों के अनुसार अब 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट और व्यापारिक उपयोग में आने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 1883 रुपए हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक बढ़ी हुई ये कीमतें से ही लागू कर दी गई हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ कारोबारियों पर भी असर पड़ सकता है।
शनिवार को गैस सिलेंडर रिफलिंग की बुकिंग कराने के दौरान उपभोक्ताओं को झटका लगा। जब उन्हें पता चला कि इस माह घेरलू सिलेंडर 1002 रुपए में मिलेगा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक एक दिन पहले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है। महिलाओं का कहना है कि इससे घर के बजट में भी असर पड़ेगा।
गैस सिलेंडर की दामों में बढ़ोतरी की पीछे वजह अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका को बताया जा रहा है। क्योंकि पिछले 10 माह से घेरलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अप्रैल 2025 के बाद घेरलू गैस सिलेंडर यथावत बनी हुई थी। केवल कर्मिशियल सिलेंडरों की कीमतों में ही उतार-चढ़ाव हो रहा था। ऐसे में घेरलू उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही थी। लेकिन एक बार फिर 60 रुपए की बढ़ोतरी का असर रसोई के बजट में पड़ेगा।
