भारत ने इतिहास बदलकर नया अध्याय लिख दिया, टीम इंडिया तीसरी बार टी20 चैंपियन - CGKIRAN

भारत ने इतिहास बदलकर नया अध्याय लिख दिया, टीम इंडिया तीसरी बार टी20 चैंपियन


 टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 255 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 159 रन पर सिमट गई।  भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप और तीसरी बार टी20 ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारत बतौर मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.

भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों मात दी. टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाने में सफल रहा. दुबे ने आखिरी 8 गेंद में नाबाद 26 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमे 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके आलावा अभिषेक ने 21 गेंद में 52, संजू 46 गेंद में 89 और किशन ने 25 गेंद में 54 रनों तेजतर्रार पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से जेमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करके सबसे किफायती गेंदबाज रहे.

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसके साथ उनका पहला टाइटल जीतने का सपना टूट गया और 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा 26 गेंद में 52 और मिशेल सेंटनर ने 35 गेंद में 43 रन बनाए. वहीं भारत की तरफ से बुमराह और अक्षर सबसे सफल गेंदबाज रहे. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 159 रनो पर समेटकर 96 रनों से मैच जीत लिया है. इसके साथ भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाला पहला देश बन गया है. न्यूजीलैंड 256 रनों के जवाब में 159 रन ही बना सका. जिसमें टिम सिफर्ट के सबसे ज्यादा 26 गेंद में 52 और मिशेल सेंटनर के 35 गेंद में 43 रन थे. वहीं भारत की तरफ से बुमराह और अक्षर सबसे सफल गेंदबाज रहे. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को यूं दी बधाई

भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार दूसरा आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी। भारत ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की जो उसका तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है। पीएम मोदी ने लिखा- चैंपियंस! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। उन्होंने लिखा- यह शानदार जीत उनके असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीमवर्क को दर्शाती है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बेहतरीन जज्बा दिखाया। उन्होंने लिखा- इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबास, टीम इंडिया।

CM विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-

विश्वविजेता भारत हमारा! शाबाश टीम इंडिया! 140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है।

टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमारा तिरंगा यूँ ही विश्व मंच पर शान से लहराता रहे और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे। जय हिन्द! वंदे मातरम्!!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads