अब होली के दिन भी छत्तीसगढ़ में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ड्राई डे की संख्या घटी - CGKIRAN

अब होली के दिन भी छत्तीसगढ़ में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ड्राई डे की संख्या घटी


छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन शासकीय शराब दुकानें खुली रही। राज्य शासन ने इस दिन को ड्राई डे (Dry Day) की सूची से बाहर कर दिया है। इससे पहले कई वर्षों से 30 जनवरी को प्रदेशभर में शराब दुकानों को बंद रखा जाता था।आबकारी विभाग के अनुसार, नई आबकारी निति के तहत अब प्रदेश में सालभर में घोषित ड्राई डे की संख्या 8 से घटकर 4 रह गई है। जिन चार दिनों को ड्राई डे से मुक्त किया गया है, उनमें 30 जनवरी (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि), मोहर्रम, होली और दिवाली शामिल हैं। इन चारों अवसरों पर अब शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), मोहर्रम, 18 दिसंबर (बाबा गुरु घासीदास जयंती), 30 जनवरी, होली और दिवाली को ड्राई डे घोषित किया गया था। नई आबकारी निति के बाद अब केवल चार दिन ही ड्राई डे के रूप में प्रभावी रहेंगे। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछली कैबिनेट की मीटिंग में आबकारी निति में तय किया गया था कि ड्राई डे को कम करना है, जिसपर अब अमल किया गया है। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), मोहर्रम, 18 दिसंबर (बाबा गुरु घासीदास जयंती) को ड्राई डे घोषित रहेगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads