छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 का पूरा टाइम टेबल शुक्रवार को जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस बार छत्तीसगढ़ में परीक्षा शेड्यूल डेढ़ महीने पहले जारी किया गया है.
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक और सीजीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।
सुबह नौ बजे शुरू होंगी परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9.05 बजे शुरू होगा, उसके बाद सुबह 9.10 बजे पढ़ने के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
CGBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 समय-सारणी
दिन/तारीख विषय
शनिवार, 21 फरवरी 2026 प्रथम भाषा (हिंदी)
मंगलवार, 24 फरवरी 2026 द्वितीय भाषा (अंग्रेजी)
गुरुवार, 26 फरवरी 2026 समाज विज्ञान
शनिवार, 28 फरवरी 2026 विज्ञान
शुक्रवार, 6 मार्च 2026 गणित
सोमवार, 9 मार्च 2026 तृतीय भाषा (संस्कृत/मराठी/उर्दू/पंजाबी/सिंधी/बांग्ला/गुजराती/तेलुगु/ तमिल/ मलयालम/ कन्नड़/ उड़िया)
बुधवार, 11 मार्च 2026 व्यवसायिक पाठ्यक्रम (विभिन्न विषय)
शुक्रवार, 13 मार्च 2026 दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत / ड्राइंग एंड पेंटिंग
CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 समय-सारणी
दिन/तारीख विषय
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 हिंदी / संस्कृत साहित्य
सोमवार, 23 फरवरी 2026 राजनीति विज्ञान / रसायन / लेखाशास्त्र / कृषि उत्पाद
बुधवार, 25 फरवरी 2026 भौतिकी
शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 जीवविज्ञान / अर्थशास्त्र
सोमवार, 2 मार्च 2026 गणित / कंप्यूटर एप्लीकेशन / संगीत आदि
शनिवार, 7 मार्च 2026 समाजशास्त्र
मंगलवार, 10 मार्च 2026 अंग्रेजी
गुरुवार, 12 मार्च 2026 इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान
शनिवार, 14 मार्च 2026 हिंदी (विशेष विषय)
सोमवार, 16 मार्च 2026 रीटेल मार्केटिंग / IT / मीडिया / BFSI आदि
मंगलवार, 17 मार्च 2026 विदेशी भाषा (उर्दू/पंजाबी/तमिल/तेलुगु / मलयालम आदि)
बुधवार, 18 मार्च 2026 गृह विज्ञान
