छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम मंडल बोर्ड और आयोग में 36 नए अध्यक्षों की नियुक्ति की - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम मंडल बोर्ड और आयोग में 36 नए अध्यक्षों की नियुक्ति की


छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। अमित शाह के दौरे से ठीक दो दिन पहले सरकार की तरफ से यह नियुक्तियां की गई हैं। निगम और मंडल में पार्टी के कई सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। जिन नेताओं ने विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन दिया था बीजेपी ने उन्हें बड़ा इनाम दिया है। पहली लिस्ट में 36 नेताओं के नामों की घोषणा की गई है।  निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है. लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं. नई सरकार बनने के बाद से इन मंडल और निगमों में नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था. इसमें भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं.  वहीं गौरीशंकर श्रीवास को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया.  जारी सूची के मुताबिक, सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम का अध्यक्ष, शशांक शर्मा को छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल को CSIDC का अध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया है.

मोना सेन छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं. जबकि जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड का अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. डॉ वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नीलू शर्मा को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष बनाई गई हैं.  नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं.

नाम पद आयोग का नाम

नंद कुमार साहू अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर

संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष स्टेट सिविल स्पलाइज कॉर्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति)

नीलू शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल

सुरेश कुमार चंद्रवंशी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद

चंद्रहास चंद्राकर अध्यक्ष राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम

संदीप शर्मा अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग

चंदूलाल साहू अध्यक्ष राज्य भंडार गृह निगम

अनुराग सिंहदेव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल

केदार नाथ गुप्ता अध्यक्ष राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित रायपुर

भूपेश सवन्नी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण

मोना सेन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड

लोकेश कवाड़िया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम

गौरीशंकर श्रीवास उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड

शालिनी राजपूत अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड

चंद्रकांति वर्मा उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड

वर्णिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग

राकेश पांडेय अध्यक्ष खादी तथा ग्रामउद्योग बोर्ड

योगेश दत्त मिश्रा अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल

श्रीनिवास राव मद्दी अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग

राम सेवक पैंकरा अध्यक्ष राज्य वन विकास निगम

शंभुनाथ चक्रवर्ती अध्यक्ष राज्य माटीकला बोर्ड

सौरभ सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम

अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग

सुरेन्द्र कुमार बेसरा अध्यक्ष अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम

जितेन्द्र कुमार साहू अध्यक्ष राज्य तेलघानी विकास बोर्ड

प्रफुल्ल विश्वकर्मा अध्यक्ष लौह शिल्पकार विकास बोर्ड

प्रहलाद रजक अध्यक्ष रजककार विकास बोर्ड

ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष राज्य चर्म शिल्पकार बोर्ड

शशांक शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद

भरत लाल मटियारा अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड

लखन लाल धीवर उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड

राजा पांडेय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम

राजीव अग्रवाल अध्यक्ष स्टेट इंडस्ट्रीयल डव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड

रामप्रताप सिंह अध्यक्ष भवन एवं अन्य सनिर्माणकर्मकार कल्याण मंडल

दीपक महस्के अध्यक्ष मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिडेट

विकास मरकाम अध्यक्ष आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड




Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads