कांग्रेस ने 10 निगमों में घोषित किए नेता और उप नेता प्रतिपक्ष, महीने भर के अंदर बदले गए रायपुर निगम के नेता प्रतिपक्ष - CGKIRAN

कांग्रेस ने 10 निगमों में घोषित किए नेता और उप नेता प्रतिपक्ष, महीने भर के अंदर बदले गए रायपुर निगम के नेता प्रतिपक्ष


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने नगर निगमों में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नई सूची जारी कर दी है.  प्रदेश के 10 नगर निगमों में कांग्रेस पार्षदों के बीच नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में अंतर्कलह एक बार फिर से सामने आई है. कांग्रेस कमेटी ने रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को एक बार फिर बदल दिया है. इसके अलावा प्रदेश की बाकी नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और उप नेताप्रतिपक्ष के नामों की लिस्ट जारी की गई है. रायपुर नगर निगम में आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष और जय श्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है.

रायपुर नगर निगम में महीने भर के अंदर ही नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया गया है.कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम का नेताप्रतिपक्ष बनाया गया है. इसके पहले संदीप साहू को जिम्मेदारी दी गई थी. इन्हें हटाकर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया है. बुधवार को जैसे ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ये लिस्ट जारी की पार्टी की अंदरुनी कलह एकबार फिर सामने आ गई और चर्चाएं शुरु हो गईं. 

इन नगर निगमों में हुई नियुक्तियां

चिरमिरी -- नेता प्रतिपक्ष : गायत्री बिरहा

उप नेता प्रतिपक्ष : मोहम्मद इकराम

अंबिकापुर-  नेता प्रतिपक्ष : सफी अहमद

उप नेता प्रतिपक्ष: निम्मन राशि एक्का

रायगढ़- नेता प्रतिपक्ष : शेख सलीम नियारिया

उप नेता प्रतिपक्ष : विकास ठेठवार

कोरबा- नेता प्रतिपक्ष : कृपा राम साहू

उप नेता प्रतिपक्ष : डॉ. रामगोपाल कुर्रे

बिलासपुर -नेता प्रतिपक्ष : भरत कश्यप

उप नेता प्रतिपक्ष : संतोषी रामा बघेल

धमतरी- नेता प्रतिपक्ष : दीपक सोनकर

उप नेता प्रतिपक्ष : सत्येन्द्र देवांगन विशु

रायपुर - नेता प्रतिपक्ष : आकाश तिवारी

उप नेता प्रतिपक्ष : जयश्री नायक

दुर्ग - नेता प्रतिपक्ष : संजय कोहले

उप नेता प्रतिपक्ष : विजयंत पटेल

राजनांदगांव -नेता प्रतिपक्ष : संतोष पिल्लै

उप नेता प्रतिपक्ष : मुकेश साहू

जगदलपुर - नेता प्रतिपक्ष : राजेश चौधरी

उप नेता प्रतिपक्ष : कोमल सेना


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads