किसानों को बहत्तर घंटे में मिल रहा धान का दाम - CGKIRAN

किसानों को बहत्तर घंटे में मिल रहा धान का दाम


 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार अपने वादे के मुताबिक राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के एवज में 72 घंटे के भीतर ही राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह व्यवस्था वास्तव में किसानों के उपज और उनके परिश्रम का सम्मान है।  

रायपुर जिले के चटौद गांव के किसान श्री धनश्याम वर्मा को पचेडा सोसायटी में 37 क्विंटल धान बेचे अभी 72 घंटे भी नहीे हुए थे कि उनके बैंक खाते में राशि पहुंचने की सूचना का मैसेज उनके मोबाइल पर आ पहुंचा। किसान हितैषी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा त्वरित भुगतान की व्यवस्था पर प्रसन्नता जताते हुए श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बदौलत छत्तीसगढ़ के किसानों को पूरे देश में धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। धान बेचने के बाद किसानों को तत्काल राशि भी मिल जा रही है। ऐसी व्यवस्था किसी अन्य राज्य में नहीं है।

 किसान श्री धनश्याम वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपए मूल्य भी मिल रहा है, जो देश में सबसे अधिक है। इससे राज्य में खेती-किसानी को प्रोत्साहन मिल रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads