छत्‍तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, ठंड का बढ़ा असर - CGKIRAN

छत्‍तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, ठंड का बढ़ा असर

 


छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में राज्य में सर्दी की रफ्तार बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। छत्‍तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है, नमी का स्तर घटने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक और गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, विभिन्न शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और ठंड बढ़ने की संभावना है।  छत्‍तीसगढ़ में सर्दी का असर तेज़ होता जा रहा है। वातावरण में नमी का स्तर लगातार घट रहा है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। इसका असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका के रूप में उपस्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जिसमें सुकमा का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में भी होने लगा ठंड का एहसास

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान समान रहा। रात में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। बलरामपुर जिले का तापमान सबसे कम 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है। 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सुकमा जिला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा।

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

पिछले 30 वर्षों के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जगदलपुर में यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक, रायपुर में 0.9 डिग्री, दुर्ग में 0.6 डिग्री और अंबिकापुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इसके विपरीत, पेंड्रा रोड में यह 0.6 डिग्री और बिलासपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

सरगुजा संभाग सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ में सभी संभागों में से सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। यहां के जिलों में में रात का पारा 14 डिग्री से कम है। बलरामपुर में शुक्रवार को सबसे ठंडी रात रही। सरगुजा में रात का तापमान 10.4, कोरिया 12.9 और जशपुर में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले कुछ दिनों में और ठंड बढ़ने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंडी हवाओं का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इसके चलते तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे सर्दी का असर और अधिक महसूस होगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के उपाय करें और खासकर सुबह-शाम के समय गर्म कपड़े पहनें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads