रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बढ़त - CGKIRAN

रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बढ़त

 


हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने की उम्मीद बन गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

हरियाणा के चुनावी पर्व में आज परिणाम का दिन है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही है। हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों की चुनावी किस्मत का फैसला भी आज होना है। जो मंत्री चुनाव मैदान में उतरे हैं उनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कमल गुप्ता, कंवरपाल, मूल चंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल जैसे नाम शामिल हैं।

हरियाणा चुनाव- कितने मंत्रियों को मिला टिकट?

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन हुआ था। भाजपा ने मनोहर लाल को हटाकर ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के प्रमुख नेता और कुरुक्षेत्र लोकसभा से तत्कालीन सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। 2023 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले सैनी ने 12 मार्च 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 13 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। कुल 14 में से 10 मंत्रियों को ही टिकट मिला।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads