मुख्यमंत्री यादव आज लाड़ली बहनों के खाते में जमा करेंगे 1,574 करोड़ रुपये - CGKIRAN

मुख्यमंत्री यादव आज लाड़ली बहनों के खाते में जमा करेंगे 1,574 करोड़ रुपये

अब तक 24 हजार 499 करोड़ रुपये लाड़ली बहनों के खातों में जमा।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को सागर जिले के बीना में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1,906 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में जमा करेंगे। कार्यक्रम में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा। बीना को जिला बनाने की मांग के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से सोमवार को 1,906 करोड़ रुपये जमा करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम सागर जिले के बीना में होगा। इसके साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम अलग-अलग जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब यह सागर जिले के बीना में सोमवार 9 सितंबर को हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1,574 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads