छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव की कु्र्सी छिन गई है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 जबकि विपक्ष में मात्र 3 वोट पड़े। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कई नगर पंचायतों और पालिकाओं की कुर्सी कांग्रेस के हाथों से छिटक गई है। शुक्रवार को इसमें एक और नाम जुड़ गया। आखिरकार कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव की कुर्सी चली ही गई। पहले से ही माना जा रहा था कि 15 पार्षदों में 12 पार्षद उनके खिलाफ हैं।आपको बता दे कि, शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग होनी थी, जिसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली थी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से वोटिंग के पहले सभी 15 पार्षद नगर पालिका भवन ले अंदर चले गए थे।
छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन: एक और नपा अध्यक्ष की गई कुर्सी
Friday, August 23, 2024
Edit
छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव की कु्र्सी छिन गई है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 जबकि विपक्ष में मात्र 3 वोट पड़े। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कई नगर पंचायतों और पालिकाओं की कुर्सी कांग्रेस के हाथों से छिटक गई है। शुक्रवार को इसमें एक और नाम जुड़ गया। आखिरकार कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव की कुर्सी चली ही गई। पहले से ही माना जा रहा था कि 15 पार्षदों में 12 पार्षद उनके खिलाफ हैं।आपको बता दे कि, शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग होनी थी, जिसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली थी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से वोटिंग के पहले सभी 15 पार्षद नगर पालिका भवन ले अंदर चले गए थे।
वोटिंग के बाद जब काउंटिंग हुई तो अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 जबकि विपक्ष में मात्र 3 वोट पड़े। इस तरह लालमुनि यादव की कुर्सी चली गई। नगर पालिका शिवपुर चरचा के कांग्रेसी पार्षद व पूर्व में कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बीते 13 अगस्त से नदारत थे, जिन्हें आज 23 अगस्त को सीधे नगर पालिका कार्यालय पहुँचे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भइया लाल राजवाड़े रहे मौजूद।
Previous article
Next article