छत्तीसगढ़
चुनाव आयोग के चुनाव की तारीख तय होने के बाद पार्टियां लगातार प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रही है जिसमें दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर प्रचार का काम भी शुरू कर दिया है बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होना है जिसमें पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर दी है वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, राज बब्बर, अलका लांबा, कन्हैया कुमार समेत कुल 40 दिग्गज कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।
राहुल, सोनिया, खरगे सहित कई दिग्गज संभालेंगे छत्तीसगढ़ में चुनावी मोर्चा
Saturday, March 30, 2024
Edit
चुनाव आयोग के चुनाव की तारीख तय होने के बाद पार्टियां लगातार प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रही है जिसमें दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर प्रचार का काम भी शुरू कर दिया है बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होना है जिसमें पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर दी है वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, राज बब्बर, अलका लांबा, कन्हैया कुमार समेत कुल 40 दिग्गज कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरण में होंगे
- पहला चरण 19 अप्रैल को होना है, जिसमें सिर्फ बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होगा।
- दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा, जिसमें राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद शामिल है।
- तीसरा चरण 7 मई को है, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, जशपुर में वोट डाले जाएंगे।
Previous article
Next article