किसान महाकुंभ में राजनाथ सिंह का चुनावी शंखनाद, बोले- तीन सौ यूनिट तक फ्री मिलेगी बिजली - CGKIRAN

किसान महाकुंभ में राजनाथ सिंह का चुनावी शंखनाद, बोले- तीन सौ यूनिट तक फ्री मिलेगी बिजली


छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन  से चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ ने कहा, इस बार आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाइए हिंदुस्तान में हम लोग एक भी गरीब नहीं रहने देंगे।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 2023 में छत्‍तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्‍यार दिया है। आपने भाजपा की स्‍पष्‍ट बहुमत की सरकार बनाई है। केंद्रीय मंत्री  ने कहा, 25 करोड़ लोग गरीबी के संकट से बाहर आ चुके हैं। यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग कह रहा है। इस बार आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाइए हिंदुस्तान में हम लोग एक भी गरीब नहीं रहने देंगे। उन्‍होंने कहा, इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदी जी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढ़ने दिया। इसका नतीजा है कि भारत अकेला देश है जो 300 रुपये में यूरिया की बोरी देता है। उन्‍होंने कहा, भारत सरकार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये देती है। विष्णुदेव साय जी की सरकार 3100 रुपये दे रही है। खेती का बजट 2014 में 25,000 करोड़ था और अब 1,25,000 करोड़ बजट बढ़ा दिया गया है।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है। 75 साल में ज्यादातर कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने ढ़ाई महीना में कई बड़े निर्णय लिए हैं। जिसकी गारंटी मोदी जी ने ली है। छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनते ही 100 दिन में ही जो विकास पटरी से उतर चुका था। वह विकास पटरी पर लौट आया है। लेकिन बीच में जो कांग्रेस सरकार आई, उसमें भ्रष्‍टाचार का कितना बोलबाला था। यह आपको बताने की जरूरत नहीं, आप सभी को इसका अहसास होगा।

उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, दो बात बहुत फेमस हो गई है। पहला विष्णु सरकार पालनहारी सरकार है, दूसरा बहुत ही सरल सरकार है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads