महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त - CGKIRAN

महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त


महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। उनके हाथ में जल्द पैसा होगा। दरअसल 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई है। ट्वीट कर लिखा कि महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।

इससे पहले महिला दिवस पर 8 मार्च को जारी करने की बात कही गई और अब 10 मार्च को जारी करने की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे। 

प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन गलत जानकारी या गलत दस्तावेज की वजह से 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बखूबी आता है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। जिसका उपयोग वे कर सकेंगी। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads