पाटन
पाटन- पूर्वी क्षेत्रीय अंतर्महाविद्यालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा में आज दिनांक 20 दिसंबर बुधवार को शुभारंभ किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डॉ.आर. एस. कुरील माननीय कुलपति, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेमन यशवंत जांगड़े सरपंच, ग्राम पंचायत सांकरा, डॉक्टर जितेंद्र सिंह निदेशक शिक्षण, डॉक्टर एच जी. शर्मा अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय, डॉक्टर नारायण साहू अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही, डॉक्टर पी. के. तिवारी अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय साजा, डॉक्टर एस पी शर्मा सह प्राध्यापक उपस्थित थे। पूर्वी छेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.अमित दीक्षित के अध्यक्षता में किया गया प्रतियोगिता के प्रथम दिवस बालक एवं बालिका की कबड्डी, 100 मी दौड़,200 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिसकस थ्रो हुआ। एवं अन्य 16 प्रतियोगिता 22 दिसंबर तक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं को 4 जोन में बांटा गया है जिसका शुभारंभ आज सभी जोन में एक साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण के कुशल अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें 1600 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लिए हैं। डॉक्टर दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर में जनवरी में किया जाएगा। इसके उपरांत विश्वविद्यालय का प्रथम युवा मड़ई जनवरी में ही आयोजित किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों में बहुत ही उत्सुकता दिखाई दे रही है। प्रतियोगिता डॉक्टर ओम नेताम विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय सांकरा के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय सांकरा में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
Wednesday, December 20, 2023
Edit

Previous article
Next article