विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर...
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय का नाम फाइनल किया है। विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम बनेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 में विष्णु देव साय विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से चुनाव लड़े थे और 25541 वोट मिले थे। ये रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। ये भाजपा शासित किसी भी राज्य के पहले आदिवासी सीएम बनेंगे। विष्णुदेव साय सरगुजा संभाग से आते हैं और कुनकुरी विधानसभा के विधायक है, वे आदिवासी समाज से आते हैं। विष्णुदेव साय आरएसएस के करीबी हैं और राज्य तथा केंद्र सरकार में काम करने का अनुभव है। विष्णुदेव साय काफी शालीन औ सुलझे हुए व्यक्ति माने जाते हैं।
सीएम चेहरे के लिए ये नाम भी थे चर्चा में - छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में थे। इसमें विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल था।
गांव का पंच बनकर शुरू किया राजनीतिक सफर
विष्णु देव ने 1989 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वे अपने गांव बगिया के पंच बने। 1990 में निर्विरोध सरपंच चुने गए। 1990 में तपकरा से विधायक बने। 1998 तक वे मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्य रहे। 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद बने। 2006 में भाजपा ने उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 2009 में फिर रायगढ़ लोकसभा से फिर सांसद बने। 2014 में तीसरी बार रायगढ़ से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। साथ ही पहली बार केंद्र में सत्तासीन हुई मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्री का पद मिला।
आइए जानें कौन हैं विष्णु देव साय?
-विष्णु देव साय एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ के निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और कुनकुरी से विधायक हैं।
- विष्णु देव साय ने 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
-विष्णु देव साय मोदी के पहले मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री थे। वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 16वीं लोकसभा से सांसद भी थे।
- विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राम प्रसाद साय और माता का नाम जशमनी देवी है।
-विष्णु देव साय ने अपनी उच्च माध्यमिक स्कूली शिक्षा जशपुर के कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है।
-विष्णु देव की पत्नी का नाम कौशल्या देवी है। उन्होंने 1991 में शादी की थी। -विष्णु देव और कौशल्या देवी का एक बेटा और दो बेटी है।
- विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर तब शुरू हुआ था, जब वे ग्राम बगिया में निर्विरोध सरपंच चुने गए थे।
- 1990-98: मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे (दो कार्यकाल)
- 1999: 13वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए
- 2000-2004: कृषि मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य रहे
-2004: 14वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य रहे।
- 5 अगस्त 2007: जल संसाधन समिति के सदस्य रहे।
-2009: 15वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। ये तीसरी बार था, जब वह सांसद बने थे।
- 31 अगस्त 2009: वाणिज्य समिति के सदस्य रहे।
-2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से चुनाव लड़े और जीतकर सांसद बने।
-9 नवंबर 2014: केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए।
-5 जुलाई 2016: केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए।