कांग्रेस ने रमन सिंह के खिलाफ महिला उम्मीदवार पर खेला दांव
महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पारित होने के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस बार 25 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार कांग्रेस ने 13 महिलाओं को टिकट दिया था, जिनमें से 10 जीती थीं। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 14 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिसमें सिर्फ एक प्रत्याशी को जीत मिली थी। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 90 में से 85 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। इस बीच दिल्ली में मंथन के मैराथन दौर जारी है। लेकिन इस बीच पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस ने 20 सीटों के उम्मीदवार का नाम फाइनल कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांगे्रस ने 7 तारीख को होने वाले चुनाव के लिए अपने 20 प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है। राजनांदगांव विधानसभा सीट पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस पार्टी से इस बार 7 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। क्योंकि पिछले डेढ़ दशक से इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। भाजपा ने इस बार फिर डा. रमन सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. तो वहीं कांग्रेस ने हेमा देशमुख को अपना प्रत्याशी बनाने का मन बना लिया है। दिल्ली में आज और कल की बैठक में इन नामों पर सहमति बनने की खबर फिलहाल मिल रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि अब तक की टेबल एक्सरसाइज़ का फायदा चुनावों में ज़रुर मिलेगा और तमाम स्क्रूटनी के बाद तय हुए चेहरे ही पार्टी को सत्ता की दहलीज़ तक पहुंचाएंगे। वहीं CM भूपेश बघेल ने जानकारी दी है कि कल कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होगी। BJP के टिकट वितरण में रमन सिंह की चली है, 15 साल लूटने वालों को छत्तीसगढ़ की जनता नहीं जिताएगी।
बता दें कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए कांग्रेस CEC की बैठक करीब साढ़े घंटे तक चली। फिर शुक्रवार को कई घंटों के मंथन के बाद सीएम भूपेश बघेल सहित 29 सीटों पर मुहर लगना बताया गया। इधर CEC की बैठक में एमपी की 230 में से अब तक लगभग 140 नाम तय कर लिए हैं और आज 60 सीटों पर चर्चा हुई। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बताया कि एक और बैठक होगी जिसे बाद लिस्ट फाइनल हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पहली सूची में 110 से 130 नामों का ऐलान कांग्रेस कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभावित प्रत्याशीयों के नाम-
बस्तर की 12 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी
बीजापुर: विक्रम मंडावी
अंतागढ़: रूपसिंह पोटाई
भानुप्रतापपुर: सावित्री मंडावी
नारायणपुर: चंदन कश्यप
बस्तर: लखेश्वर बघेल
जगदलपुर: पेंडिंग
चित्रकोट: दीपक बैज
कोंटा: कवासी लखमा
केशकाल: संतराम नेताम
कोंडागांव: मोहन मरकाम
कांकेर: शंकर धुरवा
दंतेवाड़ा – छविंद्र कर्मा
दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी
खैरागढ़: यशोदा वर्मा
डोंगरगांव: दलेश्वर साहू
राजनांदगांव: हेमा देशमुख
डोंगरगढ़: भुनेश्वर बघेल
खुज्जी: छन्नी साहू
पंडरिया: नीलू चंद्रवंशी
कवर्धा: मोहम्मद अकबर
मानपुर मोहला: इंदरशाह मंडावी