भाजपा ने पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को बनाया प्रत्याशी - CGKIRAN

भाजपा ने पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को बनाया प्रत्याशी


भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। भावना कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी के सामने चुनाव लड़ेंगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा हर सीट पर काफी मंथन कर प्रत्याशी उतार रही है, यही वजह है कि भाजपा ने पंडरिया सीट पर युवा, महिला वर्ग को ध्यान में रखते हुए भावना बोहरा को टिकट दिया है।  वर्तमान के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस की ओर से नीलू चंद्रवंशी, जोगी कांग्रेस से रवि चंद्रवंशी, बीएसपी से चैतराम राज समेत अन्य उम्मीदवार हैं।

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की सरगर्मी को हवा देते हुए भाजपा ने प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गई तीसरी लिस्ट में पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा के नाम को शामिल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने काफी मंथन के बाद पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान में भावना बोहरा जिला पंचायत सदस्य हैं।इसके साथ ही संगठन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी हैं।भावना बोहरा सोशल कामों में ज्यादा एक्टिव रहती हैं। बता दें कीभाजपा प्रत्‍याशियों के नामों के लेकर अब तक कुल तीन सूचियां जारी कर चुकी है। जिसमें कुल 86 उम्‍मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। हालांकि, अभी प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी बाकी है। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads