लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री - CGKIRAN

लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री


आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।  भूपेश सरकार का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा बनाये रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे निर्णय लेने जा रहे हैं कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड और दुष्कर्म आदि के आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण किया तथा स्कूली पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग को शामिल करने तथा राज्य में सरकारी कॉलेज के छात्रों के लिए मुफ्त बस सुविधा देने समेत 15 नई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़नें में आधुनिक प्रौद्योगिकी की भूमिका को देखते हुये हम अगले शिक्षा सत्र से स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकी की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे जिससे हमारे बच्चे भविष्य की तकनीक के लिये अभी से तैयार हो सके और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने के योग्य बन सके। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ और अन्य अपराध के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।

बघेल ने कहा, ”महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी अस्मिता बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जायेगा।”

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads