राहुल गांधी का दावा: 2024 में भाजपा को हराएंगे, विधानसभा भी जीत रहे है - CGKIRAN

राहुल गांधी का दावा: 2024 में भाजपा को हराएंगे, विधानसभा भी जीत रहे है


 कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लद्दाख के दौरे पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को हरा देगी। यह गारंटी है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस भाजपा को टक्कर नहीं दे सकती। यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह एक विचारधारा है, एक सोच है। हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों के दिलों में है। इसमें संविधान के मूल्य भी हैं और लोगों के लिए सम्मान भी है। अर्टिकल 370 हटने के बाद ये उनका पहला लद्दाख दौरा है। राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा रोज सुर्खियां बटोर रहीं है। आज उन्होंने कारगिल के स्थानीय लोगों से बात करने के दौरान दावा किया कि कांग्रेस 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ बाहर कर देगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''ऐसा मत सोचिए कि कांग्रेस कमजोर है और बीजेपी को चुनौती नहीं दे सकती। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस 2024 में बीजेपी को हरा देगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में एक पार्टी दूसरी पार्टी से लड़ती है। लेकिन आज लोकतंत्र में यह नहीं हो रहा है। भाजपा ने देशभर के सभी संस्थानों पर नियंत्रण कर लिया है। इस बार दो राजनीतिक दलों के बीच एक साधारण नहीं बल्कि देश में संस्थानों को नष्ट करने की बीजेपी की नीति के कारण देश और इसकी संस्थाओं को बचाने की लड़ाई होगी. बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेल सांसद ने बीजेपी पर मीडिया, संस्थानों, नौकरशाही और न्यायपालिका को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि अगर बराबरी का मौका मिला होता तो बीजेपी पिछला चुनाव भी नहीं जीत पाती.

साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां भी बीजेपी सभी राज्यों में जीत के दावे कर रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव को लेकर कारगिल से आज राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का विधानसभा चुनाव जीतेगी। बता दें कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है। छतीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत भी दिख रही है

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads