20 सुंदर जगहें जहाँ ज़िंदगी में एक बार जाना चाहिए - CGKIRAN

20 सुंदर जगहें जहाँ ज़िंदगी में एक बार जाना चाहिए


 इंसान भगवान की बनाई सबसे बेहतरीन चीजों में से एक है। जबसे इंसानों को बनाया गया है तब से ही वो नेचर या प्रकृति के बहुत करीब रहे हैं। इंसानों के अंदर नेचर के लिए हमेशा से एक खास प्यार रहा है जो उन्हें इसकी खोज करने में लगाया रखता है। इसे खोजने की कोशिश में उन्होंने दुनिया में कुछ बेहतरीन जगहों को ढूढ़ निकाला है। इनमे से कुछ जगहें भगवान का करिश्मा है तो कुछ को इंसानों ने बनाया है। हर इंसान जिंदगी में एक न एक बार इन जगहों को देखना चाहता है। आगे है कुछ ऐंसी ही जगहों की लिस्ट जिन्हें लगभग हर कोई जिंदगी में एक बार देखना चाहता है।


1. सैंटोरिनी, ग्रीस

ये ग्रीस की कुछ सबसे सुंदर जगहों में से एक है। एक असल में साएलडस का एक आइलैंड या द्वीप है। ऐसा कहा जाता है कि सोलहवीं सदी में ये तबाह हो गया था और तब से इसे दोबारा बनाया जा रहा है और इसकी सुंदरता हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। इस जगह पर जाने का सबसे अच्छा वक़्त अप्रैल से सितंबर के बीच है। इस शहर में बहुत सारे आइलैंड्स हैं और उनमें सनबाथ लेने का अनुभव आप कभी नहीं भूलेंगे। यहां एक नेचुरल पूल या तालाब भी है जो दुनियाभर के टूरिस्ट को बहुत आकर्षित करता है।

2. कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज

एक और बेहतरीन जगह है कैपिलनो सस्पेंशन ब्रिज। ये ब्रिज कनाडा के एक प्रान्त ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर शहर में है। इसके सुंदरता का जादू दुनियाभर से लोगों को खींच लेता है। ये लगभग 140 मीटर लंबा और नदी से 70 मीटर ऊपर है। इससे लोग कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज पार्क में जाते हैं जो बहुत सुंदर और अच्छा है।

3. रोम

इटली का प्राचीन शहर रोम भी घूमने के लिए एक बहुत खूबसूरत जगह है। इसे पश्चिमी सभ्यता का केंद्र भी कहा जाता है।इस शहर को 753 BC या ईसा पूर्व में ढूढ़ गया था। कॉलोसम जो दुनिया का सबसे प्रतिष्टित स्मारक है, वह भी रोम में है। ऐसा कोई भी नहीं है जो रोम जाए और बिना इस स्मारक को देखे वापस आना चाहता हो। इसके अलावा, द पैनथिआन और पीअज़्ज़ा नवोना भी रोम में घूमने लायक है।

4. ताज़ महल

एक और अद्भुत और खूबसूरत जगह है ताज़ महल जो कि भारत में आगरा में स्तिथ है। ये मुग़ल बादशाह शाह जहाँ के द्वारा अपनी पत्नी मुमताज़ महल के लिए 1631 से 1648 के बीच में बनवाया था। इसे प्यार का स्मारक भी कहा जाता है। इसके सफ़ेद रंग टूरिस्ट्स को दूर से ही खींच लेता है। ये मुग़लिया कला का एक चमत्कार है।

5. सैफ-उल-मलूक झील

ये सबसे सुंदर और देखने लायक झीलों में से एक है। सैफ-उल-मलूक झील पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में है। यह नरन कस्बे के कंगन घाटी के पास है। ये समुद्र तल से लगभग 10,578 फ़ीट की ऊंचाई पर है और इसका पानी कुन्हार नदी में जाता है। ये वो झील है जो मलिका परबत के करीब है जो घाटी की सबसे ऊंची चोटी है।

6. सिडनी

ये है सिडनी, एक और लुभावनी जगह जहां हर कोई मरने से पहले एक बार तो जरूर जाना चाहता है। ये ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। इसका हार्बर ब्रिज दुनिया का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। हर साल ब्रिज में न्यू ईयर मनाया जाता है जिसमे शामिल होने हर साल लाखों लोग आते है।

. बार्सिलोना

बार्सिलोना का शहर, एक और खूबसूरत जगह जिसे देखने हर साल लाखों लोग देखने जाते हैं। ये शहर मॉडर्न और प्राचीन रोमन सभ्यता का मिक्स है। ये इसमें होने वाले ओलिम्पिक गेम्स होने के कारण भी फेमस है। ये एक बड़े गांव जैसा है जिसमे पैदल यात्रियों के किये गालियां हैं। ये जगह चलने का मजा लेने और घूमने लायक है।

8. इस्तानबुल

एक और मनोरम और आकर्षित करने वाली जगह जहां आपको जाना चाहिए है तुर्की के इस्तानबुल शहर। ये शहर एशिया और यूरोप को जोड़ता है। ये एशियाई और यूरोपियाई सभ्यता का एक बहुत अच्छा जोड़ है। ये एक पुराना शहर भी है जिसका पुराना नाम कांस्टेंटीपोल है। ये तुर्की का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। ये अपनी मस्जिदों के लिए भी दुनिया भर में फेमस है।

9. विक्टोरिया फाल्स

ये अपनी ऊंचाई और चौड़ाई के दुनिया के सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल या झरनों में से एक है। ये ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के बॉर्डर के करीब दक्षिण अफ्रीका में है। ये दुनिया के सात अजूबों में से एक भी है।

10. ग्रेट वाल ऑफ चाइना

ग्रेट वाल ऑफ चाइना एक और सात अजूबों में से एक जगह है जहां आपको एक बार जाना चाहिए। ये एक अलग तरह के मटीरियल से बना था और इसका मकसद चाइना को यूरोप की घुसपैठ से बचाना था। ये लगभग 21196 मीटर लंबी है और इसमें घूमते वक़्त आपको कुछ देखने लायक दृश्य दिखेंगे।

11. एंटार्टिका

ये दुनिया का सातवां महाद्वीप है और इसके आबादी नहीं बल्कि सिर्फ बर्फ रहती है। ये दुनिया की सबसे दूरस्थ जगह है और इसमें सबसे कम तापमान -129 डिग्री पर दर्ज किया गया है। इसमें लोग न होने के कारण यह बहुत वीरान लगता है।

12. निशिनोमारू गार्डन

धरती पर स्तिथ यह एक और जगह है जो देखने लायक है और यह है जापान में निशिनोमारू गार्डेन। ये ओसका शहर में है और चेरी के फूलों को खिलते हुए देखने की दुनिया में सबसे फेमस जगह है। यहां 600 से ज्यादा चेरी के पेड़ हैं और 95 से ज्यादा प्रकार के एप्रीकॉट फ्लावर या फूल हैं।

13. रेड बीच

चाइना का रेड बीच एक और देखने लायक जगह है। इसकी खूबसूरती सूआईदा सालसा के लाल पौधों में है। इसकी लालिमा देखने वालों के दिल और दिमाग को छू लेती है और वो इसमे मगन हो जाते हैं।

14. हीलर लेक (पिंक लेक)

एक और देखने लायक और सांसे रोक देने वाली जगह है हीलर लेक, जिससे पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पिंक लेक भी कहा जाता है। ये बहुत अनोखा है। साइंटिस्ट के अनुसार इसका पिंक या गुलाबी कलर इसके अंदर काई से आता है। ये एक साल्ट लेक है यानी कि इसका पानी नमकीन है।

15. बोरा बोर

बोरा बोरा का फोर सीजन रिसोर्ट भी उन जगहों में से एक है जो बहुत ही खूबसूरत और मनोरम है। बोरा बोरा फ्रांस के द्वीपों के समूह का एक आइलैंड है। अभी अभी इसे दुनिया के बेस्ट आइलैंड का पुरुस्कार मिला है। ये छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट जगह है। ये ऐसा लगता है जैसे एक सुंदर आइलैंड पर छोटी छोटी झोपड़ियां तैर रहीं हों।

16. ग्लास बीच

ये लुभावनी और जादुई आकर्षण वाली जगह जिसे कम से कम एक बार तो देखना ही चाहिए है अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया का ग्लास बीच। सालों तक समुद्र में कचरा फेंकने से बहुत सारे कांच के टुकड़े इक्कठा हो गए। कानून ने कांच के टुकड़ों को निकालने की अनुमति ले ली है और वहां से अब कुछ भी नहीं निकाला जा सकता है।

17. ग्लो वॉर्म केव

ये गुफा दुनिया की सबसे खूबसूरत और घूमने लायक जगहों में से एक है। जैसा कि नाम से ही आता चल रहा है, ये अपने ग्लो वॉर्म या जुगनुओं के लिए फेमस है। और ये दुनिया में अपनी तरह की इकलौती गुफा न्यू जीलैंड में है। इसके गुफा की सुंदरता को देखने के लिए एक विजिटर सेंटर है।

18.पामुकेल

पमुकेल दुनिया की एक और हसीन जगह है जो तुर्की में है। ये शहर चट्टानों के ऊपर गरम पानी के फव्वारों के लिए फेमस है। 1988 में यूनेस्को (UNESCO) में इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट कहा। इसका जादू इसे देखने वालों पर चल जाता है। ये रोम से संबंधित अपनी विरासत के लिए भी फेमस है।

19. हा लॉन्ग बे

वियतनाम की यह जगह भी दुनिया की कुछ देखने लायक जगहों में से एक है। इसके पानी का रंग पन्ना जैसा है और इसमें जगह जगह पर लगे पत्थर इसे बहुत सुंदर बनाते हैं। यहाँ दूर जगहों तक लेजाने के लिए बोट्स या नाव भी हैं । ये इलाका माउंटेन हाइकिंग के लिए भी बहुत फेमस है।

20. वेस्टिन मॉइ रिसोर्ट

अमेरिकी राज्य हवाई में वेस्टिन मॉइ रससोर्ट भी उन बेहतरीन जगहों में से एक है जिन्हें एक न एक बार देखना ही चाहिए। ये मनोरम जगह छुट्टियां मनाने के लिए बहुत बढ़िया है। इस रिसोर्ट के हर कमरे से बहुत अच्छे नजारे दिखते हैं जिससे देखने वाले बहुत प्रभावित होते हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads