MP में अगला सीएम होगा दलित! - CGKIRAN

MP में अगला सीएम होगा दलित!

 


भीम आर्मी चीफ ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल  से हुंकार भरी तो गूंज बीजेपी कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची. चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि हम प्रदेश में आगला सीएम आदिवासी समाज का ही बनाएंगे, तो सूबे में खलबली मचती दिख रही है. एमपी में 17 प्रतिशत एससी वोट बैंक है और 48 प्रतिशत ओबीसी मतदाता हैं.

दलित वोटबैंक पर पड़ेगा प्रभाव 
आजाद की रैली के बाद इसका नुकसान भाजपा और कांग्रेस दोनों को भुगतना पड़ सकता है. जहां पर एक तरफ सीएम शिवराज नई - नई योजनाओं के जरिए आदिवासियों को जोड़ने का प्रयास कर रहें हैं वहीं भीम आर्मी की सभा उनके वोट बैंक में सेंध लगा सकती है. अगर एमपी में एससी वोट बैंक की बात करें तो ये 17 प्रतिशत है जबकि यहां पर 48 प्रतिशत ओबीसी मतदाता हैं. ऐसे में भीम आर्मी की एंट्री भाजपा - कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है.

अपनी रैली के दौरान उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर हमारा साथ आदिवासी समाज दे तो हम आदिवासी समाज का सीएम बनाएंगे. इसके अलावा कहा कि उनके साथ एक डिप्टी सीएम एससी वर्ग से, एक ओबीसी और एक अल्पसंख्यक समाज का होगा. ये लोग मिलकर के प्रदेश की बागडोर संभालेंगे और जनता के हितों में काम करेंगे. इस रैली का उद्देश्य आरक्षण के मुद्दों पर बात करना था लेकिन इस रैली ने पूरी तरह से भीम आर्मी की एमपी विधानसभा के चुनाव में एंट्री करने को लेकर दिखी.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads