राखी सावंत से हुआ धोखा - CGKIRAN

राखी सावंत से हुआ धोखा


 राखी सावंत की जिंदगी में इस वक्त भूचाल आया हुआ है। एक तरफ राखी के सिर से मां का साया हट गया है तो दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी संकट में है। राखी और उनके पति आदिल दुर्रानी का रिश्ता टूटने की कगार पर है। हाल ही में राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। आदिल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच एक बात यह भी निकलकर आई है कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं। अब राखी सावंत को इसका सबूत भी मिल गया है। आदिल की पहली शादी का कार्ड राखी के हाथ लग गया है। इसका जिक्र राखी ने खुद मीडिया के सामने किया है।गौरतलब है कि राखी सावंत और आदिल की शादी को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह पुलिस ने आदिल को उनके घर से गिरफ्तार किया और फिर दिनभर पूछताछ चली। आदिल को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अब राखी सावंत का मेडिकल भी कराया गया है। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर मारपीट के साथ-साथ अपने गहने और पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया है। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads