विविध/फिल्मी
अनुपमा’ के गढ़ में ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने मारी सेंध
Thursday, February 9, 2023
Edit
हर हफ्ते की तरह इस बार भी ब्रॉडकास्ट रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने पांचवें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है। ऐसे में अब पता चला गया कि पिछले हफ्ते कौन से सीरियल दर्शकों की पहली पसंद बने। हर हफ्ते नंबर वन पर रहने वाला 'अनुपमा' इस बार भी अपनी बादशाहत कायम रखने में कामयाब रहा, लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' उसे कड़ी टक्कर देते हुए पहले स्थान पर आ गया है। तो चलिए बताते हैं आपको कि इसके अलावा टॉप पांच में किन शोज ने अपनी जगह बनाई।
गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में' ने इस हफ्ते 'अनुपमा' को कड़ी टक्कर दी है और यह भी 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ पहले स्थान पर आ गया है। पिछले हफ्ते शो टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर था और अब पहले पर आ गया है।
Previous article
Next article
