अंतिम चरण में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन की तैयारियां , समिति गठित कर मंत्रियों को सौंपा गया जिम्मा - CGKIRAN

अंतिम चरण में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन की तैयारियां , समिति गठित कर मंत्रियों को सौंपा गया जिम्मा

 


कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महाधिवेशन पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा हैं. आजादी के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी मिली है, इसलिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस इसकी तैयारियों में ज़ोर-शोर से जुटी हुई हैं, कांग्रेस आलाकमान ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन और स्वागत समिति की घोषणा कर दी है, इस स्वागत समिति में प्रदेश के 114 नेताओं को शामिल किया गया है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24, 25 और 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। एआईसीसी के 85वें अधिवेशन में विभिन्न विषयों की विषय कमेटियां विमर्श करके अपनी अनुशंसा देंगी। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24, 25 और 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल, महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के सलाहकार संपल, विजय जांगीर ने सभा स्थल और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
अधिवेशन देश के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अधिवेशन सिर्फ कांग्रेस ही नहीं देश के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। देश की जनता विभिन्न ज्वलंत विषयों पर कांग्रेस की राय और नीतियों की तरफ उत्सुकता से देख रही है। कृषि आर्थिक, रोजगार विदेशनीति जैसे विषयों पर कांग्रेस के अधिवेशन में पारित प्रस्ताव देश को एक नई दिशा देंगे। आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी ने अग्रणी भूमिका निभाई है। आज भी जब सत्ता रूढ देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार कर रहा है। तब देश के प्रजातंत्र को बचाने में कांग्रेस की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।


देशभर से करीब 15 हजार कांग्रेस नेता पहुंचेंगे रायपुर –

 

इस अधिवेशन मे देशभर के करीब 15 हजार नेताओं के छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। इन नेताओं की मेहमान नवाजी के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने खाने, पीने ठहरने, ट्रांसपोर्ट अन्य व्यवस्थाओं के लिए छह हजार कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी. वही पाँच सौ से अधिक E रिक्शा , तीस से अधिक बसे , पाँच बिस्तर के अस्पताल की व्यवस्था, VIP डाइनिंग हॉल , मोबाइल यूनिट , पचास से अधिक LED और भी तमाम छोटी बड़ी चीज़ो का ध्यान रखा गया है.

कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन भारतीय राजनीति के लिए ‘महत्वपूर्ण’ साबित होगा : वेणुगोपाल

वेणुगोपाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-पवन बंसल और तारिक अनवर के साथ नवा रायपुर में राज्योत्सव स्थल पर आयोजित होने वाले पूर्ण अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचे।

वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यहां 24 से 26 फरवरी तक होने वाले पूर्ण अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने आए हैं। यह अधिवेशन भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है।’’

उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘‘भाजपा देश में केवल झूठ फैला रही है। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में भी बात की। यात्रा देश के सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलनों में से एक बन गई है। भाजपा इसके खिलाफ थी।’’

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads