छत्तीसगढ़: रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच तैयार, मुख्यमंत्री श्री साय ने 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का किया एलान - CGKIRAN

छत्तीसगढ़: रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच तैयार, मुख्यमंत्री श्री साय ने 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का किया एलान



 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में तीन दिवसीय 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आगाज किया। इस औद्योगिक मेले में देशभर के उद्योगपति, निवेशक, उद्यमी, खरीदार और स्टार्टअप प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल नियम बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उद्योगों को सुविधाएं देने और अनुकूल माहौल बनाने का काम करेगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस पहल पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च करनेधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया है। निवेशकों के साथ संवाद, स्टार्टअप के बिजनेस आइडिया की प्रस्तुति और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली गतिविधियां भी मेले का हिस्सा हैं।

AI और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टरों पर जोर

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक उद्योगों के साथ नई तकनीक आधारित क्षेत्रों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। AI, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी, टेक्सटाइल और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश और रोजगार की संभावनाएं विकसित करने पर काम किया जा रहा है।उन्होंने नवा रायपुर को टेक्नोलॉजी और IT हब के रूप में विकसित करने की योजना का भी उल्लेख किया। उद्योगों को जल्द काम शुरू करने में सुविधा देने के लिए Plug and Play सुविधाओं का विस्तार और सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत करने की बात कही गई। नई औद्योगिक नीति 2024-30 के जरिए निवेश, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

300 से ज्यादा MSME इकाइयां ले रहीं हिस्सा

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में 300 से अधिक MSME इकाइयों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। अलग-अलग कंपनियों और उद्यमियों ने अपने उत्पादों और आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया है। निवेशकों के साथ संवाद, स्टार्टअप के बिजनेस आइडिया की प्रस्तुति और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली गतिविधियां भी मेले का हिस्सा हैं।

8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलने का दावा

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अब तक करीब 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। सरकार का प्रयास इन प्रस्तावों को जमीन पर वास्तविक उद्योगों में बदलने का है। उन्होंने बताया कि लघु उद्योगों के क्षेत्र में हुए काम से करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की बात कही गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और प्रयासों से छत्तीसगढ़ उद्योगों और निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads