रायपुर
हाथों में डिग्री, आँखों में सपने और मन में अपने परिवार का सहारा बनने की ललक लिए रोजगार की तलाश कर रहे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। रिक्तियों की संख्या आगे और बढ़ने की संभावना है।
एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर: 07-08 अक्टूबर को रायपुर में रोजगार मेला, ई-रोजगार पोर्टल पर करें पंजीयन
Wednesday, September 23, 2026
Edit
हाथों में डिग्री, आँखों में सपने और मन में अपने परिवार का सहारा बनने की ललक लिए रोजगार की तलाश कर रहे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। रिक्तियों की संख्या आगे और बढ़ने की संभावना है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के युवाओं से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर युवा के भीतर अपार क्षमता है और एक सही अवसर उसके साथ पूरे परिवार का भविष्य बदल सकता है।
इच्छुक आवेदक रिक्तियों की जानकारी देखकर ई-रोजगार पोर्टल
https://erojgar.cg.gov.in
पर अपना पंजीयन कर सकते हैं।
Previous article
Next article
.jpg)