छत्तीसगढ़
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 30 अगस्त निर्धारित की गई है। गैस कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार जिन उपभोक्ताओं का निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं होगा, उन्हें आगे रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में गैस उपभोक्ताओं के पास ई-केवाईसी कराने के लिए अब सीमित समय ही बचा है। जिले में कुल 74,672 गैस कनेक्शनों में से 14,296 उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी लंबित है। समय सीमा नजदीक आने के साथ गैस एजेंसियों ने लंबित उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।
घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईस नहीं कराई तो बढ़ सकती है परेशानी
Tuesday, August 25, 2026
Edit
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 30 अगस्त निर्धारित की गई है। गैस कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार जिन उपभोक्ताओं का निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं होगा, उन्हें आगे रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में गैस उपभोक्ताओं के पास ई-केवाईसी कराने के लिए अब सीमित समय ही बचा है। जिले में कुल 74,672 गैस कनेक्शनों में से 14,296 उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी लंबित है। समय सीमा नजदीक आने के साथ गैस एजेंसियों ने लंबित उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।
ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर उपभोक्ताओं को रिफिल सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरत के समय सिलेंडर नहीं मिलने से घरेलू व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। यही वजह है कि अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ गैस एजेंसियों में ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है।
Previous article
Next article