छात्रों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, स्मार्ट क्लास की घोषणा; बोले- लक्ष्य बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी - CGKIRAN

छात्रों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, स्मार्ट क्लास की घोषणा; बोले- लक्ष्य बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी


 छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास पहुंचे तो माहौल औपचारिक मुलाकात के बजाय संवाद का बन गया। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर पढ़ाई, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर बात की। एक-एक छात्र से व्यक्तिगत जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा- जीवन में लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए पूरी लगन से मेहनत करें। परिणाम की चिंता में प्रयास कमजोर नहीं पड़ना चाहिए।  

छात्रों की जरूरतों को समझने के बाद उप मुख्यमंत्री ने छात्रावास में स्मार्ट क्लास शुरू कराने की घोषणा की। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस के अनुसार डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने के साथ ऑनलाइन क्लास से जुड़ने की सुविधा भी होगी। छात्रों की मांग पर लाइब्रेरी में इंटरनेट युक्त कंप्यूटर लगाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें व मासिक पत्रिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। 

छात्रों ने बताया कि छात्रावास में 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के साथ स्नातक स्तर के छात्र भी रहते हैं और वे नीट, जेईई, लॉ, एसएससी, व्यापमं और पीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस पर शर्मा ने छात्रों से उनकी जरूरत की किताबों और स्टडी मटेरियल के नाम पूछे और अधिकारियों को लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने कहा। बारिश को देखते हुए छात्रों को छाते देने के निर्देश भी दिए। इसी दौरान एक छात्र ने आंख में परेशानी बताई। उप मुख्यमंत्री ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए रायपुर के अच्छे अस्पताल में उसका इलाज कराने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए।

छात्रावास में लगेगा स्मार्ट क्लास

उप मुख्यमंत्री ने जब बच्चों से बात की और उनकी करियर प्लानिंग के बारे में जाना तो उन्होंने तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए छात्रावास में विशेष स्मार्ट क्लास लगवाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस स्मार्ट क्लास में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुसार कंटेंट फीड किया जाए। इसके साथ ही इसमें ऑनलाइन क्लासेज कनेक्ट करने की भी सुविधा हो।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads