सी एम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेज हो रही सौर क्रांति,प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से 5 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य - CGKIRAN

सी एम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेज हो रही सौर क्रांति,प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से 5 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य

 


छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। मार्च 2027 तक 5 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य छत्तीसगढ़ सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार इस अभियान को केवल एक योजना के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यापक ऊर्जा परिवर्तन के रूप में देख रही है। लगभग 95 हजार घरों का सौर ऊर्जा से जुड़ना इस यात्रा की शानदार शुरुआत कही जा सकती है। 1.80 लाख से अधिक प्राप्त आवेदन इस बात का प्रमाण है कि जनता भी इस बदलाव को तहदिल से स्वीकार कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जन-जन के विष्णु भैया के नेतृत्व में यह प्रयास यदि इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो निश्चित ही आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की लाखों छतें बिजली उत्पादन के छोटे-छोटे केंद्र बन जाएंगी।

घर के मासिक बजट को बिगाड़ने वाला बिजली का बिल और हर महीने मीटर की रीडिंग के साथ बढ़ते बिल का हिसाब परिवारों के लिए गहन चिंता का विषय हुआ करता था, मगर आज वही तस्वीर बदल रही है। छत्तीसगढ़ के हजारों घरों की छतों पर सूरज की रोशनी बिजली में परिवर्तित हो रही है। कल तक बिजली के  उपभोक्ता रहे परिवार आज खुद ‘ऊर्जादाता’ बनने की दिशा में अग्रसर हैं। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आकार पा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ इस बदलाव को नई रफ्तार दे रहा है। 

सी एम साय की विकास दृष्टि में काफी महत्व रखता है राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता

गांव के गरीब, किसान और आम परिवारों के जीवन में प्रत्यक्ष रूप से राहत पहुंचाने वाली योजनाओं में एक है प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना। इस योजना को छत्तीसगढ़ में गति देना प्रदेश के मुख्यमंत्री की विकास दृष्टि का अहम हिस्सा है। राज्य के जन नायक ‘विष्णु देव साय’ के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि विकास की सुखदाई हवा से सिर्फ बड़े शहर ही लाभान्वित न रहें, बल्कि सुख का यह झोंका गांव-गांव तक पहुंचे। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की गांव-गांव तक पहुंच, इसी सोच को साकार करती है। इस योजना से लाभान्वित परिवार बिजली के खर्च को कम करते हुए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत को बढ़ा रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे रहे हैं। इस एक योजना के कई फायदे हैं, बचत भी, स्वच्छ ऊर्जा भी और आत्मनिर्भरता भी। प्लानिंगसॉफ्टवेयर खोजें

छत्तीसगढ़ में मिल रहा सब्सिडी का मजबूत सहारा

छत्तीसगढ़ के उपभोक्ता इस योजना से केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस अतिरिक्त लाभ के चलते रूफटॉप सोलर अपनाने की राह आम परिवारों के लिए अधिक आसान हो गई है। एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर केंद्र की ओर से 30 हजार रुपये और राज्य की ओर से 15 हजार रुपये की सब्सिडी, कुल मिलाकर 45 हजार रुपये का लाभ मिलता है। दो किलोवाट पर केंद्र की ओर से 60 हजार रुपये और राज्य की तरफ से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलाकर कुल 90 हजार रुपये का लाभ उपलब्ध है। तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर केंद्र की अधिकतम सब्सिडी 78 हजार रुपये और राज्य की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सिडी से अधिकतम कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है। मिलने वाली यह आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को मध्यमवर्गीय, ग्रामीण और शहरी परिवारों के लिए खासा आकर्षक बनाती है। बैंक ऋण और आसान EMI जैसी सुविधाएं भी सोलर प्लांट लगाने की आरंभिक लागत को वहन करने में सहायक साबित हो रही हैं।

बिजली बिल शून्य हुआ तो बदल गई सोच

हर महीने बिजली बिल की चिंता में डूबे रहने वाले परिवार अब अपनी छत पर बिजली पैदा कर रहे हैं। इस योजना से जुड़े कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य तक जा पहुंचा है। बिजली बिल से बचने वाली रकम का उपयोग उपभोक्ता परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, घरेलू जरूरतों या अन्य जरूरी कामों में कर रहा है। छत पर लगा सोलर पैनल बिजली पैदा करने के साथ परिवार के बजट में भी नई जगह बना रहा है।

सभी को मिल रहा है उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनने का अवसर

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि  उपभोक्ता केवल अपनी बिजली की जरूरत पूरी करने के विषय में नहीं सोचता, बल्कि वह सोलर सिस्टम से अधिक बिजली पैदा कर नेट मीटरिंग के माध्यम से अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने की सोचता है, ताकि वह ऊर्जा उत्पादन की पूरी प्रक्रिया में भागीदार बन सके। सोलर पैनल से आने वाला यही बदलाव ‘उपभोक्ता’ और ‘ऊर्जादाता’ के बीच की दूरी को खत्म करता है।

एक घर की छत से होता हुआ सोलर पैनल धीरे-धीरे हजारों और लाखों घरों की छतों तक जा पहुंचा है। सोलर पैनल के इस बढ़े हुए जाल का प्रभाव बिजली के क्षेत्र में तो दिखाई देता ही है, इसके अलावा इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होती है, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर दबाव कम होता है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।

अब दिखने लगी है गांव से शहर तक हर छत में सौर शक्ति

छत्तीसगढ़ में भरपूर गांव भी हैं और बड़े शहर भी। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना इन दोनों क्षेत्रों के परिवारों को एक साझा अवसर दे रही है। अपने घर की छत को ऊर्जा उत्पादन का माध्यम बनाने का अवसर पाकर सभी खुश और उत्साहित हैं। प्रदेश में इस योजना का क्रियान्वयन CSPDCL द्वारा किया जा रहा है। पंजीयन और योजना से जुड़ी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शिता के साथ की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर पोर्टल, मोबाइल ऐप, CSPDCL की वेबसाइट, मोर बिजली ऐप और टोल-फ्री नंबर 1912 के माध्यम से उपभोक्ता योजना की जानकारी ले सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। तमाम सब्सिडी के अलावा, पंजीकृत वेंडर्स के माध्यम से स्थापित सोलर सिस्टम पर पांच वर्ष की व्यापक रखरखाव सेवा का प्रावधान भी है, जो उपभोक्ताओं के भरोसे को मजबूत करने वाला है।


विकास की नई परिभाषा - बचत, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता

किसी भी शासकीय योजना की सफलता को तभी वास्तविक माना जा सकता है, जब उसका लाभ कागज से निकलकर आम आदमी के जीवन में दिखाई दे। पीएम सूर्यघर योजना में यही संभावना नजर आती है कि इस योजना का लाभ हर परिवार को सीधे-सीधे मिल सकेगा। इस योजना का चौतरफा लाभ परिवार को मिल रहा है। एक तरफ परिवार को बिजली खर्च में राहत मिल रही है, दूसरी तरफ स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार हो रहा है, तीसरी तरफ ऊर्जा आत्मनिर्भरता है और चौथी तरफ अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने का अवसर है।

विकास के कई आयामों को एक साथ जोड़ने वाली इस योजना को छत्तीसगढ़ की धरती पर गति देने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है। घर की छत पर लगा सोलर पैनल आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद बन रहा है। कल तक बिजली खरीदने वाले परिवार आज बिजली पैदा कर रहे हैं। बिजली का बिल भरने की चिंता अब बचत की सोच में बदल रही है। कल के बिजली के उपभोक्ता आज ‘ऊर्जादाता’ बनने की राह पर हैं। यह परिवर्तन ही सौर क्रांति है और यही उस छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी है, जहां विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास की रोशनी, घर की छत से होकर जीवन तक पहुंच रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads