गुड़, घी और मेवों का देसी लड्डू! मानसून में शरीर को देगा अनोखे फायदे - CGKIRAN

गुड़, घी और मेवों का देसी लड्डू! मानसून में शरीर को देगा अनोखे फायदे


बदलते मौसम में शरीर को अंदरूनी रूप से मजबूत और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में बाजार के सप्लीमेंट्स की जगह हमारे  छत्तीसगढ़ का पारंपरिक गुड़ और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू स्वाद और सेहत सबसे बेहतरीन और नेचुरल तरीका हैं .बल्कि जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और थकान से भी राहत दिलाते हैं. नई माओं के लिए तो इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है. प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर ये लड्डू न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. भुना चना, मूंगफली, काजू, बादाम, घी और गुड़ से तैयार होने वाला यह पौष्टिक लड्डू शरीर को भरपूर ऊर्जा देने के साथ प्रोटीन, हेल्दी फैट, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी उपलब्ध कराता है. खासतौर पर बरसात और ठंड के मौसम में इसे खाने की परंपरा रही है. गर्भवती महिलाओं, शारीरिक रूप से कमजोर लोगों और बच्चों के लिए भी इसे काफी पौष्टिक माना जाता है. बरसात के दिनों में घरों में बनने वाला यह ड्राई फ्रूट लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. इसे बनाने के लिए भुना चना, मूंगफली, काजू, बादाम, अन्य ड्राई फ्रूट, देसी घी और गुड़ का उपयोग किया जाता है. यह लड्डू लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है और रोजाना सेवन के लिए उपयुक्त माना जाता है.

ऐसे तैयार करें ड्राई फ्रूट लड्डू

सबसे पहले भुने हुए चने को मिक्सी में बारीक पीसकर एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद काजू और बादाम को थोड़ा सा देसी घी डालकर हल्का भून लें और उन्हें दरदरा पीस लें. फिर मूंगफली को भी हल्का भूनकर उसका दरदरा पाउडर तैयार करें. अगर अन्य ड्राई फ्रूट का उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें भी हल्का भूनकर पीस लें.

अब सभी पिसी हुई सामग्री को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिला लें. दूसरी ओर एक कड़ाही में थोड़ा पानी और करीब 250 ग्राम गुड़ डालकर धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं, ताकि गुड़ अच्छी तरह पिघलकर गाढ़ा हो जाए. इसके बाद तैयार मिश्रण को गुड़ में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जब पूरा मिश्रण एकसार हो जाए, तब उसे हल्का ठंडा होने दें और हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.

बरसात और ठंड में क्यों है फायदेमंद

यह लड्डू शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. बरसात और ठंड के मौसम में यह शरीर को ताकत देने और कमजोरी दूर करने में मददगार माना जाता है. नियमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ पोषण भी देता है.

गर्भवती महिलाओं के लिए भी पौष्टिक

घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट से तैयार यह लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए भी पौष्टिक माना जाता है. साथ ही शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत हो सकता है. हालांकि गर्भावस्था, मधुमेह या किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads