रायपुर में IPL का डबल धमाका: 10 और 13 मई को बड़े मुकाबले, कल से टिकट बुकिंग शुरू - CGKIRAN

रायपुर में IPL का डबल धमाका: 10 और 13 मई को बड़े मुकाबले, कल से टिकट बुकिंग शुरू


राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होने जा रहा है। इसकी टिकट की बुकिंग कल यानि 3 मई से शुरू हो रही है। मैच के टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengr s.com/ticket और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। किसी अन्य वेबसाइट/ऐप से नकली टिकट न खरीदें।

बता दें कि 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

दोनों मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे मैच में बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं।  जिससे मैच का रोमांच और करीब से महसूस किया जा सकेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका खास माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद राजधानी में आईपीएल मैचों का आयोजन हो रहा है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads