मीठी लीची में छिपे हैं सेहत के कई राज, गर्मियों में जरूर खाएं - CGKIRAN

मीठी लीची में छिपे हैं सेहत के कई राज, गर्मियों में जरूर खाएं


गर्मियों में मिलने वाले फलों में लीची भी शामिल है और इसे बच्चों से लेकर बड़े तक काफी पसंद करते हैं. लीची का पेड़ सुंदर, घना और सदाबहार होता है. इसका गोल शीर्ष और गर्मियों में लगने वाले लाल फलों के गुच्छे दूर से ही पहचान दिलाते हैं. यह फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है.   गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में लीची की बहार छा जाती है. ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद. प्राकृतिक मिठास की पूर्ति करने वाली लीची गर्मियों में अमृत से कम नहीं मानी जाती    लीची एक ट्रॉपिकल फ्रूट है. सोपबेरी फैमिली के इस फल में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. स्वाद में मीठी और टेस्टी लीची गर्मी के मौसम में न केवल ठंडक पहुंचाती है, बल्कि लू से भी बचाती है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह विटामिन C, पोटेशियम और नेचुरल शुगर का बेहतरीन स्रोत है. इसके सेवन से शरीर में जल का संतुलन बना रहता है. यह शरीर और पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करती है. साथ ही मस्तिष्क के विकास में भी सहायक मानी जाती है

पाचन प्रक्रिया में फायदेमंद-

लीची के सेवन से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है. इसमें मौजूद विटामिन्स रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी हैं. यह बीटा कैरोटीन को जिगर और अन्य अंगों में संग्रहित करने में मदद करता है, जिससे तंत्रिका तंत्र स्वस्थ रहता है. हल्के दस्त, उल्टी, पेट की खराबी, अल्सर और आंतों की सूजन से राहत देने में लीची उपयोगी है. यह कब्ज और पेट के टॉक्सिन्स को भी कम करती है. गुर्दे की पथरी से होने वाले पेट दर्द में भी यह आराम देती है.

विटामिन्स का खजाना

लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन C, विटामिन A, B कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसमें बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और फोलेट भी अच्छी मात्रा में मौजूद हैं, जो रक्त कोशिकाओं के निर्माण और बेहतर पाचन में मदद करते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाती है

लीची में मौजूद विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण और रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है. यह खांसी, जुकाम, बुखार और गले के संक्रमण से भी बचाव करती है.

ऊर्जा का प्रमुख स्रोत

गर्मी में थकान और कमजोरी के समय लीची का सेवन ताजगी देता है. इसमें मौजूद नियासिन, स्टेरॉइड हॉर्मोन और हीमोग्लोबिन के निर्माण में भी योगदान देता है.

शरीर को हाइड्रेट रखती है

लीची में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और गर्मियों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाती है.

स्किन के लिए फायदेमंद

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर लीची एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करती है. साथ ही विटामिन C और E सनबर्न से राहत दिलाने में भी सहायक हैं.

वजन करता है कम

लो कैलोरी और हाई फाइबर कंटेंट होने के कारण लीची वजन घटाने में भी मददगार है. इसमें सैचुरेटेड फैट नहीं होता.

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक

बी कॉम्प्लेक्स विटामिन्स और फाइबर की मौजूदगी लीची को मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला फल बनाती है.


Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads