सेवा सेतु : 441 सेवाएं अब एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर - नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने समय- सीमा तय - CGKIRAN

सेवा सेतु : 441 सेवाएं अब एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर - नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने समय- सीमा तय


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं की आम नागरिक  तक आसान पहुंच के लिये सेवा सेतु डिजिटल प्लेटफार्म लांच किया गया है। इसमें आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र से लेकर राशन कार्ड और भू-नक़ल तक की 441 से अधिक सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

*कई कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति*- एक काम के लिये कई कार्यालय का चक्कर लगाने से समय व श्रम की बर्बादी होती थी लेकिन  “सेवा सेतु” ने  इससे निजात दिलाया है।अब नागरिक घर बैठे या नजदीकी लोक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।  पुराने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जहाँ केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं वहीं नए और उन्नत “सेवा सेतु” प्लेटफॉर्म पर अब 441 सेवाएं लाइव हैं।तकनीक को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अब “सेवा सेतु” को व्हाट्सएप से भी जोड़ दिया गया है।

54 नई सेवाएं-  इस नई सेवा में 54 नई सेवाओं के साथ विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का सफल एकीकरण किया गया है, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल्स पर भटकना नहीं पड़ता। छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में सेवा देना अब आवश्यक।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी लोक सेवा  केंद्रों में सेवा सेतु का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads