क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! 10 और 13 मई को डबल धमाका, RCB vs MI टिकट बिक्री शुरू
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए टिकट बिक्री शुरू हो गई है. 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और शुरुआती कीमत 2500 रुपये रखी गई है.
रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. खासतौर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है. यह मुकाबला 10 मई को रायपुर में खेला जाएगा, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
टिकटों की बिक्री दूसरे फेस में शुरू की गई है और इसकी शुरुआती कीमत 2500 रुपए रखी गई है. टिकट केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध हैं. ऐसे में दर्शकों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी फर्जी वेबसाइट या दलालों से टिकट खरीदने से बचें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें.
जोरों पर स्टेडियम में तैयारियां
रायपुर में होने वाले इस मुकाबले को लेकर स्टेडियम में तैयारियां भी जोरों पर हैं. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर दर्शकों की सुविधाओं तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. माना जा रहा है कि इस मैच में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे, जिससे स्टेडियम खचाखच भरा नजर आ सकता है.
इसके अलावा 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें मजबूत मानी जाती हैं और उनके बीच मुकाबला हमेशा ही दिलचस्प रहता है.
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक शानदार मौका है कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान में लाइव खेलते हुए देखें. आईपीएल का रोमांच, खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की एमर्जी मिलकर एक यादगार माहौल बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक कर लें, क्योंकि सीटें सीमित हैं और तेजी से भर रही हैं.
