छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के सभी जिलों में राशन दुकानों से केरोसिन सप्लाई फिर शुरू करने का फैसला लिया है। अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा। तेल संकट से निपटने के लिए उत्तरप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में अप्रैल में सरकार राशन दुकानों से मिट्टी तेल यानी केरोसिन देने जा रही है। अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, राशन दुकानों में फिर से मिलेगा केरोसिन
Saturday, April 11, 2026
Edit
छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के सभी जिलों में राशन दुकानों से केरोसिन सप्लाई फिर शुरू करने का फैसला लिया है। अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा। तेल संकट से निपटने के लिए उत्तरप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में अप्रैल में सरकार राशन दुकानों से मिट्टी तेल यानी केरोसिन देने जा रही है। अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।
केरोसिन की दुकानों में पुन: आबंटित की मांग
खाद्य विभाग के अनुसार अप्रैल के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त प्रथम तिमाही अप्रैल-जून के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का समय-सीमा में उठाव और वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिन दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां शेष स्टॉक को जरूरत वाली दुकानों में पुन: आबंटित किया जाए।
Previous article
Next article